उत्तराखंडब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिरूद्रपुर

8 जुलाई को किच्छा के लिए ऐतिहासिक दिन, आधुनिक कम्युनिटी हॉल का होगा भूमि पूजन.. विधायक तिलक राज बेहड़,जल्द होगा महाराजपुर–कनकपुर मार्ग का निर्माण : बेहड़

July 8th will be a historic day for Kichha, with the foundation stone laid for a modern community hall. MLA Tilak Raj Behad, and the Maharajpur-Kanakpur road will be constructed soon: Behad.

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल

किच्छा…किच्छा विधानसभा क्षेत्र के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में दिनांक 08 जुलाई 2026 (बुधवार) प्रातः 10:00 बजे किच्छा चीनी मिल गेट के समीप स्थित निर्माण स्थल पर अत्याधुनिक कम्युनिटी हॉल का भूमि पूजन विधायक तिलक राज बेहड़ द्वारा किया जाएगा।

आज किच्छा में निर्माणाधीन अत्याधुनिक कम्युनिटी हॉल के निर्माण स्थल पर पहुंचकर बेहड़ ने औचक निरीक्षण किया तथा निर्माण कार्यों की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य पूर्ण पारदर्शिता, निर्धारित मानकों तथा उच्चतम गुणवत्ता के साथ तय समय-सीमा के भीतर हर हाल में पूर्ण किया जाए। विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा बेहड़ ने बताया कि इस परियोजना के लिए प्रथम चरण में लगभग ₹5 करोड़ की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है तथा निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। आवश्यकता के अनुरूप भविष्य में ₹4-5 करोड़ से अधिक की अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध कराने के लिए भी हरसंभव प्रयास किए जाएंगे, ताकि किच्छा को एक भव्य, आधुनिक एवं सभी सुविधाओं से युक्त कम्युनिटी हॉल प्राप्त हो सके।

विधायक बेहड़ ने कहा कि यह परियोजना लगभग चार वर्षों के अथक प्रयासों का परिणाम है। सर्वप्रथम उपयुक्त भूमि का चयन किया गया, इसके बाद चीनी मिल की भूमि उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक अनुमतियां प्राप्त की गईं, गन्ना मंत्री के सहयोग से भूमि का आवंटन कराया गया तथा सभी विभागीय स्वीकृतियां प्राप्त करने के पश्चात माननीय मुख्यमंत्री द्वारा इस परियोजना की घोषणा कराई गई। आज यह सपना साकार होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह अत्याधुनिक कम्युनिटी हॉल भविष्य में सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, शैक्षणिक एवं राजनीतिक आयोजनों का प्रमुख केंद्र बनेगा और किच्छा की वर्षों पुरानी आवश्यकता को पूरा करेगा।

विधायक बेहड़ ने 8 जुलाई कम्युनिटी हॉल के भूमि पूजन पर समस्त धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों, व्यापार मंडल, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक अवसर के सहभागी बनने का आग्रह किया है।

कार्यक्रम के उपरांत विधायक बेहड़ ने अपने कार्यालय में आयोजित “जन संवाद” कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही बेहड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम महाराजपुर से कनकपुर तक लगभग 2.5 से 3 किलोमीटर लंबे मार्ग के निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि इस सड़क निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा लगभग ₹71 लाख की लागत का आगणन (एस्टीमेट) तैयार किया जा चुका है। इस परियोजना को वित्तीय वर्ष 2026-27 की राज्य योजना के अंतर्गत स्वीकृति हेतु शासन को भेजा गया है।

विधायक बेहड़ ने विश्वास जताया कि शासन स्तर से इस प्रस्ताव को शीघ्र स्वीकृति प्राप्त होगी, जिसके बाद सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह मार्ग लंबे समय से क्षेत्रवासियों की प्रमुख मांग रहा है और इसके निर्माण से आवागमन सुगम होने के साथ-साथ स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि जनता की सेवा एवं क्षेत्र का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और वे निरंतर जनहित के कार्यों के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button