बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
संस्थान ने हमेशा विपरीत परिस्थिति में की जरूरतमंद की मदद : दवे
बरसात पीड़ित परिवारों को बांटी राशन सामग्री व तिरपाल

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
पिछले दिनों हुई भारी बरसात व आंधी के कारण प्रभावित हुए गरीब और जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए सामाजिक सेवा संगठन कृष्णा सेवा संस्थान आगे आया है। संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष और धर्मेंद्र दवे व मार्गदर्शक पारस भंडारी के नेतृत्व में सेवा टीम ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर बरसात पीड़ित लोगों को राहत सामग्री पहुंचाई।
भारी बारिश के चलते जिन परिवारों के आशियानों को नुकसान पहुंचा था और जिनके सामने खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया था, उन्हें संस्थान द्वारा सुरक्षा के लिए तिरपाल और दैनिक उपयोग की राशन सामग्री के किट वितरित किए गए।
इस सेवा कार्य के दौरान कृष्णा सेवा संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष धर्मेंद्र दवे ने स्वयं पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना और उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
दवे ने कहा कि अभी बारिश व आंधी का मौसम रहेगा साथ ही भीषण गर्मी व उमस भी है जिससे प्रभावित सभी परिवारों पिछले काफी दिनों से हम निशुल्क तिरपाल वितरित कर रहे है साथ ही मासिक राशन सामग्री के किट भी वितरित किए जा रहे है।
पारस भंडारी व विमल मालवीय ने कहा कि अध्यक्ष धर्मेंद्र दवे के साथ हमने प्रत्येक जरूरतमंद बस्ती का भृमण किया है व प्रभावित असहाय लोगो को हर प्रकार से मदद पहुंचाई गई है,आमजन से भी अपील है कि वे ऐसे पीड़ित परिवारों के बारे में हमें सूचित करें।
राहत सामग्री पाकर पीड़ित परिवारों के चेहरों पर संतोष भाव नजर आया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने संस्थान के इस त्वरित सहायता और मानवीय कार्य की सराहना की।
इस अवसर सोनू जीनगर,आनंद दवे, गौतम चौपड़ा सहित सदस्य उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


