धर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

मानव सेवा सबसे सर्वोत्तम है.. बांठिया

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा। समाज सेवा की भावना को साकार करते हुए महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के 52 वे स्थापना दिवस सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत पूर्व अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष चार्टर्ड अकाउंटेंट ओमप्रकाश बांठिया ने स्नेह मनोविकास विद्यालय (सवेरा), बालोतरा के दिव्यांग बच्चों के बीच पहुँचकर उनके साथ खुशियाँ साझा कीं। इस अवसर पर बच्चों को अल्पाहार करवाया गया तथा आत्मीयता के साथ समय बिताया गया।

कार्यक्रम में महावीर इंटरनेशनल पूर्व अध्यक्ष जवेरीलाल मेहता ने अपने पिताश्री पुखराज जी की पुण्य स्मृति में बच्चों को भोजन करते हुए कहा कि महावीर इंटरनेशनल द्वारा समाज के हाशिए पर रह रहे जरूरतमंद एवं दिव्यांगजनों के लिए निरंतर की जा रही सेवाएँ उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं। ऐसे सेवा कार्य समाज में संवेदनशीलता और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।

इस अवसर पर गौतम दांती चोपड़ा एवं दौलतजी सिंघवी भी उपस्थित रहे और उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए सेवा कार्यों की सराहना की। स्नेह मनो विकास संस्थान के प्रभारी सत्यनारायण ने आभार ज्ञापित किया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button