बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

रोटरी क्लब बालोतरा द्वारा पर्यावरण शुद्धि के लिए पौधारोपण करने का संकल्प दिया गया

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

रोटरी क्लब बालोतरा द्वारा पर्यावरण शुद्धि के लिए पौधारोपण करने का संकल्प दिया गया। जांगिड़ रोटरी भवन में आयोजित रोटरी के सत्र 2026_27 के प्रथम मीटिंग में क्लब अध्यक्ष हितेंद्र छाजेड़ सचिव अभिषेक जिंदल के द्वारा पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर पूर्व सह प्रांतपाल ओम बांठिया ने अनुरोध किया कि पर्यावरण शुद्धि के लिए हम सबका नैतिक दायित्व बनता है कि हम सभी अपने फैक्ट्री, आवास, व्यवसाय स्थल पर कम से कम एक-एक पौधा अवश्य लगाकर ,उसका संरक्षण, संवर्धन करें एवं संभव हो तो वृहत रूप से सार्वजनिक स्थलों,विद्यालय परिसर, सड़क के किनारो पर ,आवासीय कोलोनियों, ट्री गार्ड सहित कार्यक्रम भी चलाया जाए। सभी उपस्थित सदस्यों ने एक-एक पौधा लगाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष प्रमेंद्र बाफना, धनराज चोपड़ा, पवन गर्ग,अशोक सुराना, राजेश श्रीमाली, कमलेश गोलेछा, महावीर गोलेछा, महेंद्र चोपड़ा उपाध्यक्ष लालचंद गोगड़ उपाध्यक्ष भरत गोलेछा, कोषाध्यक्ष शांतिलाल हुडिया दीपक, अभिषेक गुप्ता, प्रवीण चोपड़ा, पंकज, विमल मालवीय मांगीलाल मालू, सुरेश सालेचा,छगनराज, दिनेश सालेचा सहित सदस्यों ने एवं क्लब के नए सदस्यों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण शुद्धि के लिए योगदान देने का संकल्प लिया। परिसर में पौधोरोपण के साथ ही, बारिश होने से सबके चेहरे खिल उठे और इस अभियान के सफलता के लिए सभी आशान्वित हो गए।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button