बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य

बालोतरा में निःशुल्क हृदय रोग परामर्श शिविर का आयोजन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा, 5 जुलाई। उद्योग नगरी स्थित न्यू डागा हॉस्पिटल, बालोतरा में लायंस क्लब बालोतरा थार एवं एपिक मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल अहमदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय निःशुल्क हृदय रोग परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में प्रसिद्ध कार्डियक सर्जन डॉ. अनिल जैन एवं उनकी विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने हृदय रोग से संबंधित समस्याओं से पीड़ित मरीजों की जांच कर परामर्श दिया। शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों ने भाग लेकर हृदय रोग, एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी, बायपास सर्जरी, वाल्व सर्जरी एवं अन्य हृदय संबंधी उपचारों के बारे में विशेषज्ञ सलाह प्राप्त की।

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों को हृदय रोग के लक्षणों, बचाव एवं समय पर जांच कराने के महत्व के बारे में जानकारी दी। शिविर के दौरान मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सुझाव भी प्रदान किए गए।

लायंस क्लब बालोतरा थार के पदाधिकारियों ने बताया कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना एवं हृदय रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। शिविर के सफल आयोजन में क्लब सदस्यों एवं अस्पताल प्रशासन का विशेष सहयोग रहा।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button