बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
परिवार प्रशिक्षण कार्यशाला
परिवार सुख और सुरक्षा का आधार - प्रो. साध्वी मंगलप्रज्ञा

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
जसोल :- प्रोफेसर डॉ. साध्वीश्री मंगलप्रज्ञा जी के सान्निध्य में जसोल न्यू ओसवाल भवन में “परिवार बने सुरक्षा कवच” विषयक परिवार प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित हुई।
साध्वीश्री ने उद्बोधन प्रदान करते हुए कहा – हम सभी समूह में रहने वाले और साधना करने वाले प्राणी हैं। जहां साथ रहते हैं वहां विचारभेद होना असंभव नहीं। पारस्परिक सौहार्द, प्रेम संवर्धन के लिए व्यवहार को सौम्य बनाने की जरूरत होती है। परिवार इज्जत से चलता है आग्रह से नहीं। जिन्दगी में आने वाली परिस्थितियों और कठिनाइयों को आसान करने के लिए अपने नजरिए को बदलें या कुछ बातों को नजरंदाज करें। पारिवारिक शांति के लिए सहनशीलता परमावश्यक तत्व है।
एक छत के नीचे रहने वाले को सहन करें, समझदार वह होता है जो ईंट का जवाब पत्थर से नहीं देता बल्कि फेंकी गई ईंटों से आशियाना बनाए। अतीत में हुई कड़वाहट और दुःखप्रद घटना प्रसंग को भूलने और शुभ भविष्य के लिए कारगर संकल्प बद्धता आवश्यक है। बड़े – बुजुर्गों के प्रति सम्मान और छोटों के प्रति वात्सल्य भावों का प्रवाह बहता रहे, यदि किसी की खामी बताएं तो अकेले को और समूह में गुणानुवाद करें।
साध्वी डॉ राजुल प्रभा एवं चैतन्य प्रभा ने मंगला चरण प्रस्तुत किया। साध्वी वृन्द ने सामूहिक संगान किया। साध्वी डॉ -चैतन्यप्रभा जी ने ‘परिवार’ का विश्लेषण करते हुए कहा- परिवार प्रशिक्षण सम – सामयिक अपेक्षा है। स्वार्थवृत्ति और अहंकार वृति को कम करने का लक्ष्य रहे तो तनाव से बचा जा सकता है। ये जानकारी तेरापंथ सभा संगठन मंत्री जयंतीलाल जीरावला ने दी। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन साध्वी डॉ – शौर्य प्रभा जी ने किया।

Subscribe to my channel


