देशधर्मबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
सामूहिक हनुमान चालीसा की केंद्रीय बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय, 11वें आयोजन में 11 हजार श्रद्धालुओं से पाठ कराने का लक्ष्य

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर, 3 जुलाई 2026। वंदे मातरम टीम, कोट गेट बीकानेर की केंद्रीय बैठक में आगामी सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रमों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में तय किया गया कि 11वें भव्य सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम में 11 हजार श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक पाठ कराया जाएगा।
बैठक में जानकारी दी गई कि आठवां सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ मन मंदिर, खतुरिया कॉलोनी में आयोजित होगा। कार्यक्रम के संयोजक सुरेश गुप्ता होंगे। इस अवसर पर बीकानेर के प्रसिद्ध भजन गायक नवदीप बीकानेरी राम भजनों की प्रस्तुति देंगे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बनेगा। कार्यक्रम में आरएसएस के अंबरीश कृष्ण मोहता तथा स्वामी विमर्श आनंद गिरि जी की विशेष उपस्थिति भी रहेगी।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि नौवां सामूहिक पाठ शिव मंदिर, व्यास कॉलोनी में तथा दसवां सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ बीके स्कूल के निकट पारीक चौक स्थित हनुमान मंदिर में आयोजित किया जाएगा।
वहीं, 11वां और सबसे भव्य सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ पूगल रोड स्थित हीरेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित होगा। इस आयोजन के संयोजक भंवर लाल लिम्बा को बनाया गया है। कार्यक्रम में महिला शक्ति की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उन्हें विशेष जिम्मेदारियां भी सौंपी जाएंगी।
बैठक में विजय कोचर, मुकेश जोशी, रामलाल बोबरवाल, भंवरलाल लिम्बा, पुरुषोत्तम सुथार, शिवदयाल उपाध्याय, बस्तीराम मांगलाव सहित वंदे मातरम टीम के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जिला संयोजक मुकेश जोशी ने बताया कि सभी आगामी कार्यक्रमों को भव्य, सुव्यवस्थित एवं अधिकाधिक श्रद्धालुओं की सहभागिता के साथ आयोजित किया जाएगा।

Subscribe to my channel


