बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
महावीर इंटरनेशनल बालोतरा ने राजकीय विद्यालय पोशाल नगर, असाडा को भेंट किए 10 बेंच-डेस्क, 150 विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा, 3 जुलाई। महावीर इंटरनेशनल बालोतरा ने अपेक्स के 52वें स्थापना दिवस सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सामाजिक सरोकार निभाते हुए राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, पोशाल नगर (असाडा) में 10 बेंच-डेस्क एवं अन्य आवश्यक शिक्षण सामग्री भेंट की। यह सेवा कार्य वीर अरुण श्रीवास्तव के सहयोग से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में महावीर इंटरनेशनल के अंतर्राष्ट्रीय पूर्व उपाध्यक्ष ओम बांठिया ने बताया कि सेवा पखवाड़ा के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए बेहतर शिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराने का उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि इस पहल के तहत लगभग 40 हजार रुपये की लागत से सामग्री उपलब्ध कराई गई है, जिससे विद्यालय के करीब 150 विद्यार्थियों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
महावीर इंटरनेशनल के संरक्षक पारसमल भंडारी ने वीर अरुण श्रीवास्तव एवं उनके परिवार के सेवा भाव की सराहना करते हुए कहा कि समाजहित में ऐसे योगदान अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं।
केंद्र चेयरमैन जवाहरलाल हुंडिया ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ नैतिक संस्कारों को अपनाने की प्रेरणा दी। वहीं, जॉन चेयरमैन महेंद्र चोपड़ा ने विद्यार्थियों से शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने और आदर्श नागरिक बनने का आह्वान किया।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष जवेरीलाल मेहता एवं सचिव अशोक व्यास ने विद्यालय परिवार और दानदाता परिवार का आभार व्यक्त किया। विद्यालय की संस्था प्रधान दिव्या सोनी ने महावीर इंटरनेशनल बालोतरा का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस सहयोग से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा।
कार्यक्रम में महावीर इंटरनेशनल के उपाध्यक्ष गौतम दांती, संतोष गर्ग सहित संगठन के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। विद्यालय की ओर से हेमराज कुम्हार, सुरेश जोगसन, रजनी वर्मा, सरोज कुमारी, नंद किशोर सैनी, राजबाला जाखड़, अनीता कुमारी सहित विद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

Subscribe to my channel


