बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

जसोल में 3 जुलाई को श्रद्धा एवं समर्पण के साथ मनाई जाएगी अणुव्रत प्रवर्तक गुरुदेव श्री तुलसी की 30वीं पुण्यतिथि

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

जसोल, 2 जुलाई। अणुव्रत आंदोलन के प्रवर्तक एवं जैन तेरापंथ धर्मसंघ के नौवें आचार्य आचार्य श्री तुलसी की 30वीं पुण्यतिथि 3 जुलाई 2026 (आषाढ़ वदी तृतीया, शुक्रवार) को जसोल में श्रद्धा, भक्ति एवं संकल्प के साथ मनाई जाएगी।

यह कार्यक्रम प्रातः 9:15 बजे नया ओसवाल भवन (राजा चौक), जसोल में आयोजित होगा। कार्यक्रम साध्वी श्री मंगल प्रज्ञा एवं उनके ठाणा (5) के पावन सान्निध्य में संपन्न होगा। इस अवसर पर गुरुदेव श्री तुलसी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए उनके बताए अणुव्रत, नैतिकता, संयम और मानवता के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया जाएगा।

आयोजकों ने अणुव्रत एवं तेरापंथ धर्मसंघ में आस्था रखने वाले सभी श्रद्धालुओं, श्रावक-श्राविकाओं से समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

कार्यक्रम के आयोजन में जसोल श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा, तेरापंथ महिला मंडल, तेरापंथ युवक परिषद, किशोर मंडल, कन्या मंडल, ज्ञानशाला तथा अणुव्रत समिति की सक्रिय सहभागिता रहेगी। सभी सदस्यों एवं धर्मप्रेमियों से समय पर पहुंचकर श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया गया है।

 

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button