बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
जिला शिक्षा अधिकारी प्रजापत के मुख्य आतिथ्य में शांति निकेतन स्कूल में हरियाली का संदेश – तरवे नम:’ अभियान

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा। विद्यालय प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अयूब के. सिलावट ने बताया कि स्थानीय शांति निकेतन इंग्लिश मीडियम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बालोतरा में बुधवार को पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ ‘तरवे नम:’ वृक्षारोपण अभियान का भव्य आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक), बालोतरा, श्री देवाराम प्रजापत ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और विद्यार्थियों के साथ मिलकर विभिन्न प्रकार के पौधे रोपित किए।
पर्यावरण के प्रति जगाई अलख
कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए मुख्य अतिथि श्री देवाराम प्रजापत ने कहा, “आज की पीढ़ी का पर्यावरण के प्रति संवेदनशील होना अत्यंत आवश्यक है। शांति निकेतन स्कूल द्वारा सघन वृक्षारोपण महा अभियान ‘तरवे नम:’ के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रकृति से जोड़ने का यह प्रयास सराहनीय है।
पौधे लगाना केवल रस्म नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य की नींव रखना है।”
विद्यार्थियों का उत्साह देखकर मन प्रसन्न हो गया। यह वृक्षारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बच्चों के लिए जीवनभर का संस्कार है।”
इस विशेष अवसर पर विद्यालय के पदाधिकारियों, विद्यालय प्रबंधन ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व को बताते हुए सचिव ओम प्रकाश चोपड़ा अपने उद्बोधन में कहां की “शांति निकेतन परिवार शिक्षा एवं प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन के लिए सदैव तत्पर है। वृक्षारोपण के माध्यम से हम छात्रों में ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ और धरती के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित करना चाहते हैं।”
शांति निकेतन परिवार का यह प्रयास समाज को यह संदेश देता है कि हर पौधा भविष्य की सांस है। हम इस अभियान को निरंतर जारी रखेंगे।”
प्रधानाचार्य सुधा मदान ने बताया कि “हमारी कोशिश है कि बच्चे केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रहें, बल्कि उन्हें प्रकृति के साथ जुड़ाव का अनुभव हो। श्री देवाराम सर की उपस्थिति ने हमारे नन्हे पर्यावरण-संरक्षकों के आत्मविश्वास को कई गुना बढ़ा दिया है।”
कार्यक्रम समन्वयक आरती गोयल ने बताया कि वृक्षारोपण अभियान का मूल मंत्र ‘पेड़ लगाओ, भविष्य बचाओ’ है।
सीनियर स्कूल कोऑर्डिनेटर सईदा सुल्ताना ने बताया कि विद्यार्थी द्वारा लगाए गए पौधे की जिम्मेदारी उसी की हो, ताकि यह पौधा एक बड़े वृक्ष के रूप में विकसित हो सके।” विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पूरे जोश के साथ भाग लिया और अमरूद, चीकू, जामुन और नींबू जैसे फलदार पौधे रोपे।
नेमाराम चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम का समापन विद्यालय परिवार द्वारा मुख्य अतिथि के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


