धर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
महावीर इंटरनेशनल वर्धमान केंद्र बालोतरा ने अन्नपूर्णा रसोई में 30 दिवसीय निःशुल्क भोजन सेवा का किया शुभारंभ

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा, 2 जुलाई। महावीर इंटरनेशनल वर्धमान केंद्र, बालोतरा द्वारा संगठन के 52वें स्थापना दिवस के अवसर पर घोषित अपेक्स सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय नाहटा चिकित्सालय परिसर स्थित अन्नपूर्णा रसोई में 1 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक चलने वाले 30 दिवसीय निःशुल्क भोजन सेवा अभियान का शुभारंभ किया गया।
इस सेवा अभियान के तहत मरीजों के परिजनों, जरूरतमंदों एवं आमजन के लिए निःशुल्क भोजन की व्यवस्था की गई। साथ ही भोजन के साथ मिष्ठान, नमकीन, फल एवं अन्य खाद्य सामग्री का भी वितरण किया गया। इस सेवा कार्य का उद्देश्य अस्पताल में आने वाले जरूरतमंद लोगों को राहत एवं सहयोग प्रदान करना है।
महावीर इंटरनेशनल वर्धमान केंद्र के सदस्यों ने स्वयं उपस्थित होकर अन्नपूर्णा रसोई में दिनभर भोजन सेवा का संचालन किया और जरूरतमंदों को सम्मानपूर्वक भोजन उपलब्ध कराया।
इस अवसर पर केंद्र अध्यक्ष अशोक चोपड़ा, सचिव सुरेश गोठी, संस्थापक सदस्य पवन नाहटा, उपाध्यक्ष महावीर भंडारी, उमाशंकर टिबरेवाल सहित केंद्र के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने सेवा कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए समाजसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
केंद्र पदाधिकारियों ने बताया कि सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत पूरे माह विभिन्न जनसेवा गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाई जा सके।

Subscribe to my channel


