बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बालोतरा चार्टर्ड अकाउंटेंट्स CPE चैप्टर द्वारा उत्साहपूर्वक मनाया गया 78 वाँ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा, 1 जुलाई 2026:

ऑल इंडिया चार्टर्ड अकाउंटेंटस के CIRC के अंतर्गत बालोतरा सी ए (सी पी ई) चैप्टर द्वारा 78 वें चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के उपलक्ष्य में क्लब नरेशा रिसॉर्ट शानदार भव्य बालोतरा में एक भव्य फैमिली फैलोशिप प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एवं उनके परिवार सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर इस अवसर को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ हाल ही में प्रदर्शित पारिवारिक हास्य फिल्म “वेलकम टू जंगल” के विशेष शो से हुआ। इस अवसर पर सम्पूर्ण 3:00 बजे से 6:00 बजे तक का शो विशेष रूप से सी ए परिवार के लिए आरक्षित रखा गया था, जिसका सभी सदस्यों एवं उनके परिवारों ने भरपूर आनंद लिया।

फिल्म प्रदर्शन के पश्चात परिवारों के लिए विभिन्न मनोरंजक खेल, पारिवारिक गतिविधियाँ एवं फैलोशिप कार्यक्रम आयोजित किया गए, जिसने सभी सदस्यों एवं उनके परिवारों के बीच आत्मीयता और आपसी सौहार्द को और अधिक प्रगाढ़ बनाया। वरिष्ठ, (सीनियर सिटीजन )चार्टर्ड अकाउंटेंटस उमेश बजारी, जुगराज वडेरा, ओमप्रकाश बांठिया, अशोक जिंदल ने युवा चार्टर्ड अकाउंटेंटस को राष्ट्र के विकास में चार्टर्ड अकाउंटेंट की महती भूमिका के अनुरूप सतत निष्ठा के साथ कार्य करते हुए राष्ट्र को आर्थिक दृष्टि से सुदृढ़ बनाने एवं राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान, महत्वपूर्ण दायित्व निभाते रहने की प्रेरणा के साथ सभी को शुभकामनाएं शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम के दौरान हाई टी एवं उसके पश्चात सामूहिक रात्रिभोज का भी आयोजन किया गया।

इस अवसर पर हाल ही में नव-योग्य चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का विशेष स्वागत किया गया तथा उन्हें सी ए फेटरनिटी के साथ जुड़कर पेशेवर एवं सामाजिक संबंधों को मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

सदस्यों ने इस अनूठी पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एवं उनके परिवारों के बीच मजबूत रिश्ते, सहयोग और अपनत्व की भावना को सुदृढ़ करने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम का सफल आयोजन संयोजक सी ए नीरज गोयल एवं सह संयोजक सी ए अभिषेक गुप्ता , पूर्व संयोजक सी ए पवन गर्ग के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। सभी सदस्यों ने आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे पारिवारिक एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों के नियमित आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button