बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

वी क्लब जसोल बालोतरा ने सीए डे एवं डॉक्टर डे पर किया सम्मान समारोह आयोजित

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

बालोतरा। वी क्लब जसोल बालोतरा की ओर से मंगलवार को सीए डे एवं डॉक्टर डे के अवसर पर एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और चिकित्सकों के समाज एवं राष्ट्र निर्माण में दिए जा रहे महत्वपूर्ण योगदान की सराहना करते हुए उनका सम्मान किया गया।
क्लब की चेयरपर्सन नीलम ढेलड़िया के नेतृत्व में सीए अशोक बंसल, सीए रामकुमार अग्रवाल, सीए प्रतीक चौक्सी और सीए रुचिका अग्रवाल का पुष्पगुच्छ एवं वी क्लब के स्मृति-चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर क्लब की चार्टर प्रेसिडेंट ऋतु जिंदल ने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट केवल वित्तीय सलाहकार ही नहीं, बल्कि व्यापार, उद्योग और देश की आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने वाले महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। उनकी विशेषज्ञता आर्थिक विकास और पारदर्शिता को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाती है।
कार्यक्रम में वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अनिल जिंदल का भी सम्मान किया गया। इस दौरान रीजन चेयरपर्सन खुशबू ढेलड़िया ने कहा कि चिकित्सक मानवता की सेवा का सर्वोच्च उदाहरण हैं। वे अपने समर्पण, सेवा भावना और संवेदनशीलता से लोगों को नया जीवन प्रदान करते हैं, इसलिए समाज में उनका स्थान अत्यंत सम्माननीय है।
समारोह में सेक्रेटरी नेहा सिंघवी, जॉइंट सेक्रेटरी उर्मिला माहेश्वरी, प्रोजेक्ट डायरेक्टर नीतू बालड़, दीपिका गोयल, चेयरपर्सन मोना सिंगवी, सरिता अग्रवाल, मौसमी श्रीवास्तव, मनीषा गर्ग सहित क्लब की अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं। सभी ने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एवं चिकित्सकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button