बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

महावीर इंटरनेशनल बालोतरा ने मनाया 52वां स्थापना दिवस, ‘खुशियों का बाजार’ में जरूरतमंद परिवारों को बांटे वस्त्र

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा। महावीर इंटरनेशनल बालोतरा द्वारा महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के 52वें स्थापना दिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़े के तहत ‘खुशियों का बाजार’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जरूरतमंद परिवारों को वस्त्र एवं बच्चों के लिए खिलौने वितरित किए गए। कार्यक्रम से लाभान्वित लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी।

हाउसिंग बोर्ड परिसर में आयोजित कार्यक्रम में महावीर इंटरनेशनल के अंतरराष्ट्रीय पूर्व उपाध्यक्ष सीए ओम बांठिया ने कहा कि अपेक्स के 52वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 1 जुलाई से 15 जुलाई तक पूरे देश में सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में पहले दिन ‘खुशियों का बाजार’ के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को वस्त्र एवं खिलौने प्रदान किए गए।

संरक्षक पारसमल भंडारी ने इस पहल को समाज के जरूरतमंद वर्ग के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए इसकी सराहना की। वहीं जॉन चेयरमैन महेंद्र चोपड़ा ने सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न सेवा कार्यों के लिए बालोतरा केंद्र को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का आयोजन केंद्र चेयरमैन जवाहरलाल हुंडिया के नेतृत्व में किया गया। प्रोजेक्ट प्रभारी अरुण श्रीवास्तव ने कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसके लिए उनका आभार व्यक्त किया गया।

महावीर इंटरनेशनल बालोतरा के सचिव अशोक व्यास ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान करीब 150 जरूरतमंद परिवारों को लगभग 35 से 40 हजार रुपये मूल्य के वस्त्र वितरित किए गए।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष जवेरीलाल मेहता, उपाध्यक्ष गौतमचंद दांती, अरुण श्रीवास्तव, संतोष गर्ग सहित महावीर इंटरनेशनल के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों की सहायता कर समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करना रहा।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button