बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

इनरव्हील क्लब के द्वारा डॉक्टरों व सीए का किया गया अभिनंदन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष बबली पाटोदी के नेतृत्व में क्लब द्वारा सीए एवं डॉक्टर डे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में समाज एवं राष्ट्र निर्माण में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चिकित्सकों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर डॉ., संतोष शिवनानी,रानु लाल खत्री खुशाल खत्री कमल मूंदड़ा का नेम प्लेट भेंट कर सम्मान किया गया। वहीं सीए ओमप्रकाश बाठिया, पवन गर्ग एवं अभिषेक जी को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।

क्लब की सचिव चित्रा श्रीमाली ने कहा कि चिकित्सक मानव जीवन के सच्चे रक्षक हैं और उनकी सेवा समाज के लिए अमूल्य है। चार्टर प्रेसिडेंट रजनी शिवनानी ने पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ वातावरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में क्लब सदस्याएँ उमा मूंदड़ा नैना सालेचा सुमित्रा खत्री , सरिता अग्रवाल, राजकुमारी खत्री खुशबू ढेलरिया रंजना खरे मंजू जैन उपस्थित रहीं। अंत में सभी ने डॉक्टरों एवं सीए के योगदान की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button