बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस और डॉक्टर्स दिवस पर सीए ओम प्रकाश बांठिया ने दी शुभकामनाएं, राष्ट्र निर्माण में योगदान बढ़ाने का किया आह्वान

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
राजस्थान टैक्स कंसल्टेंट एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष, जैन रत्न प्रोफेशनल फोरम के राष्ट्रीय संयोजक सीए ओम प्रकाश बांठिया ने 1 जुलाई को मनाए जाने वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस और राष्ट्रीय डॉक्टर्स दिवस के अवसर पर देशभर के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एवं चिकित्सकों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने दोनों पेशों से जुड़े लोगों से राष्ट्र के विकास में अपने योगदान को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।
सीए बांठिया ने कहा कि समाज के समग्र विकास में डॉक्टर और चार्टर्ड अकाउंटेंट दोनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि “पहला सुख निरोगी काया, दूसरा सुख पास में हो माया”—इस कहावत के अनुसार स्वस्थ जीवन के लिए डॉक्टरों की सेवाएं और आर्थिक प्रबंधन के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का मार्गदर्शन अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य और सुदृढ़ आर्थिक व्यवस्था किसी भी व्यक्ति और राष्ट्र की प्रगति की आधारशिला हैं। ऐसे में दोनों पेशों से समाज की अपेक्षाएं भी काफी अधिक हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि डॉक्टर और चार्टर्ड अकाउंटेंट भविष्य में भी राष्ट्र निर्माण और जनसेवा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे।
सीए ओम प्रकाश बांठिया ने बताया कि 1 जुलाई से विश्व के प्रमुख सेवा संगठन रोटरी इंटरनेशनल और लायंस इंटरनेशनल के नए सेवा वर्ष की भी शुरुआत होती है। इस अवसर पर उन्होंने दोनों संगठनों के सभी रोटरी क्लबों और लायंस क्लबों को शुभकामनाएं देते हुए समाज सेवा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करने की कामना की।
उन्होंने कहा कि सेवा, स्वास्थ्य और आर्थिक सशक्तिकरण के माध्यम से समाज और राष्ट्र के विकास की गति को और अधिक तेज किया जा सकता है।

Subscribe to my channel


