बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

ज्येष्ठ पूर्णिमा पर दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया सेवा का पर्व, भोजन, मिष्ठान व आम के जूस का वितरण

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा, 29 जून 2026। ज्येष्ठ पूर्णिमा के पावन अवसर पर मानव जीव दया सेवा समिति के तत्वावधान में दिव्यांग बच्चों के लिए सेवा एवं समर्पण का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्नेह मनोविकास विद्यालय (सवेरा संस्थान), बालोतरा तथा विशेष योगदान कल्याण विकास संस्थान, जसोल में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों को भोजन, मिष्ठान और आम का जूस वितरित किया गया।

समिति के अध्यक्ष हीरालाल प्रजापति ने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने कहा कि समाज का छोटा-सा सहयोग भी जरूरतमंदों के जीवन में नई आशा और मुस्कान ला सकता है। समिति को मिलने वाले प्रत्येक सहयोग का सदुपयोग पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ किया जाएगा।

कार्यक्रम में सलीम अफरीदी, ओमप्रकाश, जवेरीलाल मेहता, दौलतराज सिंघवी, गौतम चोपड़ा, सवेरा संस्थान के संस्थापक सत्य नारायण सहित संस्थान के अन्य कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग दिया।

कार्यक्रम के अंत में संस्था की ओर से उपस्थित सभी अतिथियों, समाजसेवियों एवं जनसहयोग करने वाले भामाशाहों का आभार व्यक्त किया गया। समिति ने भविष्य में भी जरूरतमंद बच्चों और दिव्यांगजनों के लिए ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button