उत्तराखंडब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्यहरिद्वार

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों का संयुक्त निदेशकों डॉ गुंज्याल और डॉ जंगपांगी ने लिया जायजा, आमजन से सहभागिता की अपील

 

‎हरिद्वार, 19 जून। आगामी 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा आज आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. एम. एस. गुंज्याल एवं डॉ. जी. सी. एस. जंगपांगी द्वारा लिया गया। इस दौरान आयोजन स्थल पर व्यवस्थाओं एवं तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

‎इस अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी हरिद्वार डॉ. स्वास्तिक सुरेश ने कार्यक्रम की समस्त व्यवस्थाओं एवं तैयारियों की प्रगति से अवगत कराया। अपर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी हरिद्वार डॉ अतुल सिंह नेगी द्वारा अतिथियों और ड्यूटी पर आने वाले अधिकारियों के आवास की जानकारी प्रदान की और ऋषिकुल परिसर निदेशक प्रोफेसर अनूप गक्कड़ से मीटिंग के संबंध में भी अवगत कराया। वहीं मुख्य कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अवनीश कुमार उपाध्याय ने कार्यक्रम में आगमन करने वाले विशिष्ट अतिथियों एवं प्रतिभागियों के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की।

‎कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. भास्कर आनंद ने कॉमन योगा प्रोटोकॉल के सफल आयोजन हेतु योग अनुदेशकों की तैयारियों की जानकारी दी। साथ ही निर्देशक डॉ. मनीषा चौहान द्वारा कराई जा रही योगाभ्यास की प्रैक्टिस का भी अवलोकन किया गया।

‎ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेदिक फार्मेसी के अधीक्षक डॉ. अशोक तिवारी ने योगा मैट, टी-शर्ट, जलपान एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की।

‎मुख्य कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अवनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम, कनखल के बड़े महाराज स्वामी दया मूर्त्आनंद जी महाराज के आशीर्वाद से मिशन की डायबिटीज एजुकेटर आँचल के निर्देशन में योग चैंपियन कुमारी विशिका द्वारा विशेष योग प्रदर्शन प्रस्तुत किया जाएगा, जो कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहेगा।

‎इस अवसर पर कार्यक्रम के सफल संचालन में सहयोग दे रहे ऋषिकुल परिसर निदेशक प्रोफेसर अनूप गक्कड़, डॉ अतुल सिंह नेगी, सह-नोडल अधिकारी डॉ. विकास दुबे, डॉ. अश्वनी कौशिक, डॉ. नवीन दास, डॉ. सोरमी सोनकर, डॉ. करुणा नेगी, राष्ट्रीय आयुष मिशन हरिद्वार के नोडल अधिकारी डॉ. विक्रम सिंह रावत, ऋषिकुल परिसर के उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पंकज चौहान, प्रबंधक डॉ. दीपिका वर्मा, नवीन थपलियाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

‎संयुक्त निदेशक डॉ. एम. एस. गुंज्याल एवं डॉ. जी. सी. एस. जंगपांगी ने कार्यक्रम की तैयारियों की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह आयोजन जनपद में योग जागरूकता का एक ऐतिहासिक उदाहरण बनेगा।

‎इस अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय आयुष एवं आयुष शिक्षा मंत्री श्री मदन कौशिक की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित होने वाले इस भव्य कार्यक्रम हेतु जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की गई। अधिकारियों ने कहा कि योग केवल स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि स्वस्थ समाज और विकसित राष्ट्र की आधारशिला है।

‎अंत में डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं डॉ. अवनीश कुमार उपाध्याय ने जिला प्रशासन हरिद्वार के सहयोग एवं मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार डॉ. ललित नारायण मिश्रा द्वारा जिला स्तरीय अधिकारियों को दिए गए निर्देशों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल एवं भव्य आयोजन का भरोसा दिलाया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button