खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

शहरी सेवा शिविर में 83 प्रकरणों का हुआ निस्तारण, 96 आवेदन प्राप्त

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

खैरथल-तिजारा, 19 जून। राज्य सरकार के निर्देशानुसार संचालित शहरी सेवा शिविर-2026 के अंतर्गत शुक्रवार को नगर परिषद खैरथल सभागार में वार्ड संख्या 15, 16, 17 एवं 18 के लिए शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में नागरिकों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित कुल 96 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें विभिन्न श्रेणियों में पट्टा जारी करने हेतु 11 आवेदन तथा अन्य श्रेणियों के 85 आवेदन शामिल रहे।

शिविर में कृषि भूमि नियमन के 6, घर-घर कचरा संग्रहण से संबंधित 8, जीवीपी हटाने के 5, सड़क, नाली, चौराहा एवं नाला मरम्मत तथा सौंदर्यीकरण के 6, जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन के 11, स्ट्रीट लाइट शिकायतों के 18 तथा फायर एनओसी से संबंधित 1 प्रकरण प्राप्त हुआ।

इसके अतिरिक्त अन्य विभागों द्वारा भी आमजन की समस्याओं का समाधान किया गया। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के 11, ऊर्जा विभाग के 10 तथा खाद्य विभाग के 7 प्रकरणों सहित कुल 83 प्रकरणों का शिविर में निस्तारण किया गया।

शिविर के दौरान चिकित्सा विभाग द्वारा 35 मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।

नगर परिषद आयुक्त मुकेश शर्मा ने बताया कि शहरी सेवा शिविर-2026 के अंतर्गत पूर्व में आयोजित शिविरों के आवेदनों के निस्तारण एवं शेष मामलों के समाधान हेतु 20 जून 2026 को नगर परिषद खैरथल सभागार में फॉलोअप शिविर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने पूर्व शिविरों में आवेदन कर चुके तथा शेष आवेदकों से शिविर में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं के समाधान एवं विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button