उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

ग्राम मुखवापुर में 19 जून को दलित चौपाल एवं सामरिक समरसता भंडारे का आयोजन

 

रिपोर्टर : डॉ. संजय पांडेय, स्टेट हेड (उत्तर प्रदेश)

मोबाइल : 7376326175

 लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उत्तर प्रदेश के सौजन्य से ग्राम सभा मुखवापुर में 19 जून 2026 को एक भव्य सामाजिक एवं जनसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत दलित चौपाल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र की विभिन्न सामाजिक एवं जनसमस्याओं पर चर्चा की जाएगी।

आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री अरुण भारती जी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11:30 बजे होगा। इसके उपरांत सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सामरिक समरसता भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें लगभग 3000 लोगों के भोजन की व्यवस्था पार्टी की ओर से की गई है।

आयोजकों ने ग्रामवासियों एवं क्षेत्र के समस्त नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सहभागिता निभाने की अपील की है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

इस अवसर पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिला अध्यक्ष शंभूनाथ रावत ने सभी क्षेत्रवासियों से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button