LIVE TVअपराधबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

पांचू पुलिस की कार्रवाई, 10.32 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित एक आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर, 15 जून। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन नीलकंठ” के तहत पांचू थाना पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए 10.32 ग्राम एमडी (मादक पदार्थ) बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त कार को भी जब्त किया गया है।

पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज श्री ओमप्रकाश (आईपीएस), जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर श्री मृदुल कच्छावा (आईपीएस) तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री बनवारीलाल मीणा (आरपीएस) के निर्देशन एवं वृत्ताधिकारी नोखा के निकट पर्यवेक्षण में पांचू थाना प्रभारी राजीव रॉयल के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस ने आरोपी हरिराम पुत्र कानाराम प्रजापत (26 वर्ष), निवासी सारूंडा, थाना पांचू, जिला बीकानेर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10.32 ग्राम एमडी बरामद की। साथ ही मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त एक कार को भी जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

कार्रवाई में थाना प्रभारी राजीव रॉयल, रामनिवास ज्याणी, वेदप्रकाश, हेतराम तथा लीलाराम सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस ने बताया कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button