उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़संतकबीर नगरस्वास्थ्य
विश्व रिकॉर्ड अभियान में योगाचार्य राम मोहन पाल की सहभागिता, मिला ‘सर्टिफिकेट ऑफ कमिटमेंट’

संत कबीर नगर, 15 जून 2026।
योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय योगाचार्य राम मोहन पाल ने एक और उपलब्धि अपने नाम दर्ज की है। उन्हें Habuild एवं World Records Union द्वारा आयोजित “Highest Online Yoga Participation in a Week” विश्व रिकॉर्ड अभियान में आधिकारिक प्रतिभागी के रूप में “Certificate of Commitment” प्रदान किया गया है।
यह प्रमाण-पत्र लाखों लोगों को योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करने वाले इस वैश्विक अभियान में उनकी सक्रिय भागीदारी और समर्पण का सम्मान है। प्रमाण-पत्र के अनुसार अब तक 18.64 लाख से अधिक लोग इस अभियान से जुड़ चुके हैं तथा 21 जून, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तक 50 लाख प्रतिभागियों को जोड़कर विश्व रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
योगाचार्य राम मोहन पाल ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान से जुड़ें और प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान दें।
उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर चल रहे इस विशेष अभियान का उद्देश्य योग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा विश्वभर में स्वास्थ्य और सकारात्मक जीवनशैली का संदेश पहुंचाना है।

Subscribe to my channel


