बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य
पीबीएम अस्पताल की बड़ी सफलता: छह गंभीर प्रसूताओं में चार की हालत में सुधार, दो जल्द होंगी डिस्चार्ज

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर। पीबीएम अस्पताल, बीकानेर से राहत भरी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के मार्गदर्शन में गंभीर प्रसूताओं के उपचार को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अस्पताल की विशेषज्ञ चिकित्सकीय टीम ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार भर्ती छह गंभीर प्रसूताओं में से चार की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। इनमें से दो प्रसूताओं को आगामी दो दिनों में अस्पताल से छुट्टी दिए जाने की संभावना है, जबकि अन्य दो मरीज भी तेजी से स्वस्थ होने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
पीबीएम अस्पताल के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. सुरेंद्र कुमार तथा कार्यवाहक अधीक्षक डॉ. परमेंद्र सिरोही के नेतृत्व में मेडिसिन, स्त्री एवं प्रसूति रोग, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी, एनेस्थीसिया और पल्मोनरी मेडिसिन विभागों की संयुक्त टीम मरीजों की 24 घंटे निगरानी और उपचार में जुटी हुई है।
विशेष चिकित्सकीय टीम में डॉ. रेखा आचार्य, डॉ. नीति शर्मा, डॉ. संतोष खजोटिया, डॉ. सुमन बुडानिया, डॉ. जितेंद्र फलोदिया, डॉ. खेताराम शर्मा, डॉ. विशाल और डॉ. रवि सहित कई वरिष्ठ चिकित्सक लगातार मरीजों की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
अस्पताल के चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और स्वास्थ्यकर्मियों की समर्पित सेवाओं के चलते मरीजों के स्वास्थ्य में लगातार सुधार दर्ज किया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि सभी मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए उपचार और निगरानी का क्रम निरंतर जारी है।
पीबीएम अस्पताल की इस सफलता ने मरीजों और उनके परिजनों के बीच उम्मीद की नई किरण जगाई है।

Subscribe to my channel


