उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
विशेष अभियान में 15 वाहन सीज, 1481 का चालान, ₹22.43 लाख से अधिक का लगा जुर्माना

रिपोर्ट डॉ संजय पांडेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश
मोबाइल नंबर 7376 3261 75
*लखीमपुर खीरी*
*दिनांक: 15 जून 2026*
*विशेष अभियान में 15 वाहन सीज, 1481 का चालान, ₹22.43 लाख से अधिक का लगा जुर्माना*
जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आम जनमानस की सुरक्षा के दृष्टिगत आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, अपर पुलिस अधीक्षक खीरी एवं क्षेत्राधिकारी यातायात के कुशल पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध एक बड़ा विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जहाँ एक तरफ प्रमुख चौराहों पर लोगों को जागरूक किया गया, वहीं दूसरी तरफ नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की गई।
_*ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ टोल प्लाजा पर विशेष चेकिंग-*_
दिनांक 14.06.2026 को रात्रि 20.00 बजे से 23.00 बजे के बीच फरधान टोल प्लाजा, मैंगलगंज टोल प्लाजा व सिसैया टोल प्लाजा पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों (Drink & Drive) के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 15 वाहनों को सीज किया गया, जिनमें शामिल हैं:
*• ट्रक: 03*
*• कार: 02*
*• मैजिक: 0* 2
*• मोटर साइकिल: 08*
_*चालान और जुर्माने का विवरण (कुल चालान: 1481)*_
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले अलग-अलग श्रेणियों के वाहनों पर की गई कार्रवाई का विवरण निम्नलिखित है:
बिना हेलमेट- 971
तीन सवारी (ट्रीपल राइडिंग)- 91
ओवर स्पीडिंग (तेज रफ्तार)- 60
प्रेशर हार्न का प्रयोग- 57
बिना सीटबेल्ट- 44
रांग साइड ड्राइविंग (गलत दिशा)- 38
फाल्टी नम्बर प्लेट- 22
मोडिफाईड साईलेन्सर (पटाखा छोड़ने वाले)- 21
नो पार्किंग में वाहन खड़ा करना- 12
वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग- 07
अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन- 143
*कुल चालान- 1481*
*कुल अधिरोपित जुर्माना: इस पूरी कार्रवाई के दौरान यातायात पुलिस द्वारा कुल ₹22,43,200/- (बाईस लाख तिरालीस हजार दो सौ रुपये) का शमन शुल्क/जुर्माना लगाया गया।*
_*जागरूकता अभियान*_
कार्रवाई के साथ-साथ यातायात पुलिस द्वारा जनपद के प्रमुख स्थलों जैसे एल०आर०पी० चौराहा, राजापुर चौराहा और संकटा देवी चौराहा पर विशेष जागरूकता अभियान भी चलाया गया। इस दौरान आम जनमानस और वाहन चालकों को हेलमेट लगाने, सीटबेल्ट बांधने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
_*”यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित सफर करें। आपकी सुरक्षा ही हमारा मुख्य उद्देश्य है।”*_


Subscribe to my channel


