उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

यातायात पुलिस खीरी का तीन प्रमुख टोल प्लाजा पर चला विशेष चेकिंग अभियान, 08 वाहन सीज, 788 चालान

 

रिपोर्ट: डॉ. संजय पांडेय, स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

मोबाइल: 7376326175

लखीमपुर खीरी, 14 जून। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से यातायात पुलिस खीरी द्वारा जनपद के तीन प्रमुख टोल प्लाजा पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन एवं यातायात प्रभारी के नेतृत्व में यह अभियान 13 जून 2026 की रात्रि 8 बजे से 11 बजे तक संचालित किया गया।

अभियान के दौरान फरधान टोल प्लाजा, मैगलगंज टोल प्लाजा एवं सिसैया टोल प्लाजा पर ड्रिंक एंड ड्राइविंग (शराब पीकर वाहन चलाने) तथा अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।

ड्रिंक एंड ड्राइविंग में 08 वाहन सीज

यातायात पुलिस ने ब्रीथ एनालाइजर की सहायता से वाहन चालकों की जांच की। जांच के दौरान शराब पीकर वाहन चलाते पाए जाने पर कुल 08 वाहनों को सीज किया गया। इनमें 02 ट्रक, 01 कार तथा 05 मोटरसाइकिल शामिल हैं।

विभिन्न यातायात नियम उल्लंघनों में 788 चालान

अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कुल 788 चालान किए गए। इनमें बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 572, ट्रिपल राइडिंग पर 54, सीट बेल्ट न लगाने पर 27, रॉन्ग साइड वाहन चलाने पर 20, मॉडिफाइड साइलेंसर पर 18, प्रेशर हॉर्न के उपयोग पर 16, दोषपूर्ण नंबर प्लेट पर 14 तथा अन्य नियम उल्लंघनों में 59 चालान किए गए।

यातायात पुलिस खीरी ने आमजन से अपील की है कि वे शराब पीकर वाहन न चलाएं, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ शून्य सहशीलता (जीरो टॉलरेंस) की नीति के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button