LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

5 करोड़ रुपये के खाद्यान्न घोटाले के फरार आरोपी के घर सीआईडी ने चस्पा की कुर्की नोटिस

 

रिपोर्ट: डॉ. संजय पांडेय, स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

मोबाइल: 7376326175

लखीमपुर खीरी, 11 जून 2026। अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) लखनऊ खंड की टीम ने 5 करोड़ रुपये के खाद्यान्न घोटाले के मुख्य आरोपी के आवास पर पहुंचकर न्यायालय के आदेशानुसार कुर्की की नोटिस तामील कराई है।

सीआईडी निरीक्षक राजेश कुमार मिश्रा एवं निरीक्षक राहुल द्विवेदी के नेतृत्व में टीम ने थाना कोतवाली सदर क्षेत्र स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी, लखीमपुर खीरी में आरोपी अशोक कुमार शुक्ला के आवास पर पहुंचकर न्यायालय के आदेश के तहत नोटिस चस्पा की।

जानकारी के अनुसार, अशोक कुमार शुक्ला वर्ष 2021 में भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) सीतापुर के गोदाम प्रभारी के पद पर तैनात थे। उन पर गोदाम से बड़े पैमाने पर खाद्यान्न के गबन का आरोप है, जिससे सरकार को लगभग 5 करोड़ रुपये की आर्थिक क्षति हुई थी।

इस मामले में थाना रामकोट, जनपद सीतापुर में अपराध संख्या 423/21 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 409 में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा है।

न्यायालय के निर्देश पर संपत्ति कुर्की की कार्रवाई के तहत सीआईडी टीम ने आरोपी के आवास पर नोटिस चस्पा कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार फरार आरोपी की गिरफ्तारी और सरकारी धन की वसूली के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button