उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

नेचर वॉक और पर्यावरण शुद्धि यज्ञ हवन से दिया गया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, योग पखवाड़ा का शुभारंभ

 

बस्ती: विश्व पर्यावरण दिवस माह के वैश्विक थीम “प्रकृति से प्रेरित – जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए” के अनुरूप जनपद बस्ती में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रविवार सुबह औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र में एक विशेष नेचर वॉक एवं पर्यावरण शुद्धि यज्ञ हवन कार्यक्रम का आयोजन कर योग पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया।

यह कार्यक्रम विश्व युवक केंद्र, नई दिल्ली, युवा विकास समिति बस्ती, भारत स्वाभिमान पतंजलि योग समिति तथा इंडियन योग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ योगाचार्य गरुडध्वज पाण्डेय एवं डॉ. नवीन सिंह द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पर्यावरण शुद्धि यज्ञ हवन कराकर किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने एवं प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने का संकल्प दिलाया गया और विश्व योग दिवस को सफल बनाने के लिए योग शिक्षकों को ब्लॉकवार दायित्व सौंपे गए। कामना पाण्डेय जिला प्रभारी महिला पतंजलि योग समिति ने महिला योग प्रशिक्षकों की सक्रिय भूमिका की योजना बताई।

कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित नेचर वॉक के दौरान पौधशाला प्रभारी इन्द्रमणि यादव ने छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं प्रकृति प्रेमियों को विभिन्न वनस्पतियों, औषधीय पौधों एवं जैव विविधता के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पारिस्थितिकी तंत्र में प्रत्येक जीव एवं पौधे की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, जिसे संरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर प्रतिभागियों को व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से मिट्टी की गुणवत्ता, पौधों की पहचान तथा पक्षी अवलोकन जैसी जानकारी भी दी गई। साथ ही जंगलों को प्लास्टिक मुक्त रखने के लिए जागरूक किया गया और ‘सिंगल यूज़ प्लास्टिक’ के बहिष्कार का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान वन क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ठोस पहल की गई।

कार्यक्रम में पौधारोपण अभियान और पौध वितरण भी किया गया, जिसमें स्थानीय प्रजातियों के पौधे लगाए गए। इस दौरान “एक पेड़, आने वाले कल की नींव” का संदेश प्रमुखता से दिया गया।

मुख्य अतिथि प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. डी. के. गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि यह हमारी जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए। डॉ. शशिकला श्रीवास्तव, योगाचार्य सुभाष चन्द्र आर्य एवं नवल किशोर ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रकृति संरक्षण को मानव जीवन के लिए अनिवार्य बताया।

कार्यक्रम में कामना पाण्डेय, माधुरी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त प्रवीण त्रिपाठी, नितीश कुमार, राम मोहन पाल, हिमांशु यादव, रत्नेश मिश्र, उपेन्द्र आर्य, विश्वनाथ आर्य, गणेश आर्य, वेद कुमार आर्य, राधा देवी, कार्तिकेय, परी, वैष्णवी सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में हर्ष देव पाण्डेय, बबिता गौतम, संजय कुमार गौतम, तूलिका, अदम्य, वेद कुमार आर्य, बबली शर्मा, आरती शर्मा, रजनी मिश्रा, किरन वर्मा राधा देवी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस प्रकार नेचर वॉक और यज्ञ हवन के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश देते हुए लोगों को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

गरुण ध्वज पाण्डेय

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button