उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती में बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन तैयारियों का जायजा लेने पहुंची सेना की टीम, प्रशासन के साथ किया समन्वय

बस्ती से वेदान्त सिंह

बस्ती, 5 जून 2026। जनपद बस्ती में संभावित बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन की तैयारियों का आकलन करने तथा विभिन्न विभागों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से 5 मराठा लाइट इन्फैंट्री, अयोध्या की टीम ने सूबेदार बालकृष्ण मोहिते के नेतृत्व में जिले का भ्रमण किया।

भ्रमण के दौरान सेना की टीम को जिले में बाढ़ प्रबंधन एवं आपदा न्यूनीकरण से संबंधित तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी गई। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, बस्ती में आयोजित बैठक में आपदा विशेषज्ञ रंजीत रंजन ने सेना के अधिकारियों को संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों, राहत एवं बचाव व्यवस्थाओं, सुरक्षित आश्रय स्थलों, नावों और अन्य संसाधनों की उपलब्धता, संचार व्यवस्था तथा विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से अवगत कराया।

बैठक में राहत आयुक्त कार्यालय, उत्तर प्रदेश द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों और मानक संचालन प्रक्रियाओं (SOPs) की जानकारी भी साझा की गई, ताकि आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी समन्वय सुनिश्चित किया जा सके।

सेना की टीम ने जिले के फ्लड डिवीजन (बाढ़ खंड) तथा एनसीसी कार्यालय का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों से उपलब्ध संसाधनों एवं आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। इसके अलावा टीम ने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर आपदा के समय सामुदायिक सहभागिता और जन-जागरूकता के महत्व पर बल दिया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी विभागों, सुरक्षा बलों और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सेना की इस पहल से जिले की आपदा प्रबंधन तैयारियों को और अधिक मजबूत बनाने में सहायता मिलेगी।

सेना के अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि किसी भी आपातकालीन स्थिति अथवा बाढ़ आपदा के समय 5 मराठा लाइट इन्फैंट्री, अयोध्या जिला प्रशासन के साथ पूर्ण समन्वय स्थापित करते हुए राहत एवं बचाव कार्यों में अपनी सेवाएं उपलब्ध कराएगी।

यह भ्रमण बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन तैयारियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा विभिन्न विभागों और हितधारकों के बीच समन्वय को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button