खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

तिजारा के होली टीबा बाजार में सांडों का आतंक, सड़क पर भिड़े गोवंश से मची अफरा-तफरी

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

तिजारा के व्यस्त होली टीबा बाजार क्षेत्र में आवारा गोवंश की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बुधवार को सड़क के बीचों-बीच दो सांड आपस में भिड़ गए, जिससे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहगीरों और दुकानदारों को काफी देर तक परेशानी का सामना करना पड़ा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर में बड़ी संख्या में गोवंश बेखौफ घूमता रहता है। कई बार ये सांड आपस में लड़ पड़ते हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। बाजार क्षेत्र में लोगों की आवाजाही अधिक होने के बावजूद आवारा गोवंश पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पा रहा है।

नागरिकों ने आरोप लगाया कि नगर परिषद की ओर से इस समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायतें देने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। इससे व्यापारियों, वाहन चालकों और आमजन में नाराजगी बढ़ रही है।

 

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button