देशधर्मबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बीकानेर में ईद-उल-जुहा का त्योहार मनाया गया । शहर काजी जनाब शाहनवाज़ हुसैन ने नमाज अदा करवाई व ख़ुत्बा पढ़ा – एन डी कादरी

ईदगाह कमेटी अध्यक्ष जनाब हाफ़िज़ फ़रमान अली ने ईद-उल-अजहा पर कुर्बानी के बारे में विस्तार से बताया

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर – बड़ी ईदगाह में बड़े ही खुशनुमा माहौल में ईद की नमाज अदा की गई शहर काजी जनाब शाहनवाज ने ईद की नमाज अदा करवाई व ख़ुत्बा पढ़ा।

ईदगाह कमेटी प्रवक्ता एन डी कादरी ने बताया कि जनाब शाहनवाज़ हुसैन ने ईद की नमाज के बाद खुतबा पढ़ा तथा देश में अमन-चैन बनाए रखने के लिए दुआ की ।

कादरी ने बताया कि इससे पहले मुदस्सिर नजमी ने कुर्बानी के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि कुर्बानी क्या है क्यों और किस तरह जारी हुई इस बाबत इन्होंने विस्तार से बताया ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष हाफिज फरमान अली द्वारा मुल्क में अमन जैन भाईचारे के लिए दुआ करते हुए कहा की सभी के लिए खुशहाली व तरक्की के लिए दुआ की गई हाफ़िज़ फ़रमान अली ने कहा कि हमारे शहर बीकानेर की गंगा जमुनी तहजीब के लिए जाना जाता है। इससे पुरे हिंदुस्तान के लोगो को सिख लेनी चाहिए। हमारे ईदगाह के आसपास हिंदू भाई रहते जो ईद के समय एक मिसाल के रूप में आगे बढ़कर व्यवस्था करने में पूर्ण सहयोग करते हैं। इनको का बहुत आभार प्रकट करता हूं। हमारे यहां की प्रशासन पुरी तरह सहयोग करता रहा है।

ईदगाह कमेटी के प्रवक्ता एन डी कादरी कहा कि

*बीकानेरी गंगा जमुनी तहजीब देखते ही बनती है। बीकानेर की संस्कृति सांझा सबका सिर दाऊजी मेरे देवता नौगजा मेरे पीर ऐसी कहावत प्रेम-प्रसंग ऐसी परम्परा इस तरह के तीज त्यौहार में देखते ही बनती इसीलिए बीकानेर को छोटी कासी कहा जाता है।

 हमारे शहर क प्रशासन का आभार प्रकट करते हैं जो समय समय पर ऐसे सभी धर्म के तीज त्यौहार पर माकुल व्यवस्था बनाए रखने में भरपूर योगदान देते हैं। यह शहर ए बीकाणा पुरे देश में एकता अखंडता का पैगाम व मिसाल पेश करता है। ऐसी मिसाल कहीं नहीं मिलेगी इसीलिए कहा जाता है मेरे शहर में दो दिन ठहरकर तो देख । दोनों त्योहार को ध्यान में रखते हुए । जिला कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासन द्वारा जो माकूल व्यवस्था की गई साथ ही पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा जी द्वारा पुरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई उसकी जितनी प्रसंशा की जाएं कम ।

इस अवसर पर ईदगाह में पूर्व काबीना मंत्री बीडी कल्ला, कांग्रेस प्रदेश महासचिव ज़िया उर रहमान आरिफ, हाजी मकसूद, साज़िद सुलेमानी, अख्तर अली चुडीगर, अयुब खान क़ायमखानी, मोहम्मद हक़ कादरी, इस्माइल खिलजी, महमूद रंगरेज, इनायत अली, शाकिर चोबदार, मोहम्मद साहिल आदि ने सबको ईद की मुबारकबाद दी ।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button