खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

अब व्हाट्सएप पर “Hi” लिखते ही मिलेगी ई-मित्र सेवाओं की सुविधा

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

 

खैरथल-तिजारा, 27 मई। राजस्थान सरकार द्वारा डिजिटल सेवाओं को आमजन तक सरल एवं त्वरित रूप में पहुंचाने के उद्देश्य से ई-मित्र सेवाओं को अब व्हाट्सएप प्लेटफॉर्म से जोड़ा गया है। नागरिक अब केवल व्हाट्सएप पर “Hi” लिखकर विभिन्न सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी और आवेदन सुविधा प्राप्त कर सकेंगे।

संयुक्त निदेशक श्री वीरेन्द्र त्यागी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा ई-मित्र व्हाट्सएप सेवा प्रारम्भ की गई है, जिसके माध्यम से आमजन को घर बैठे डिजिटल सेवाओं का लाभ मिलेगा। इसके लिए नागरिकों को व्हाट्सएप नंबर 9922970108 पर “Hi” संदेश भेजना होगा। इसके पश्चात मोबाइल स्क्रीन पर उपलब्ध सेवाओं का मेन्यू खुल जाएगा, जिसमें विभिन्न सरकारी योजनाएं, प्रमाण पत्र, बिल भुगतान, रोजगार सेवाएं तथा अन्य सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।

उन्होंने बताया कि इस नई व्यवस्था से सरकारी कार्यालयों एवं ई-मित्र केंद्रों पर लगने वाली भीड़ में कमी आएगी तथा नागरिकों का समय और श्रम दोनों बचेंगे। साथ ही सेवाओं में पारदर्शिता एवं सुगमता बढ़ेगी।

ई-मित्र व्हाट्सएप सेवा के माध्यम से नागरिक सरकारी नौकरी आवेदन, छात्रवृत्ति, बिजली एवं पानी बिल भुगतान, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं, पुलिस वेरिफिकेशन, विवाह पंजीकरण सहित अनेक सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

संयुक्त निदेशक श्री वीरेन्द्र त्यागी ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अधिकाधिक संख्या में इस डिजिटल सुविधा का उपयोग करें एवं राज्य सरकार की डिजिटल पहल को सफल बनाएं।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button