खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य
विशाल निशुल्क नेत्र जांच शिविर का हुआ आयोजन

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
कोकासिम कस्बे के ग्राम कतोपुर के दुर्बल नाथ आश्रम में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन हुआ कैंप के संयोजक अखिलेश यादव ने बताया की आस-पास के क्षेत्र से आये सभी भक्तजनों ने भंडारे में प्रसादी ग्रहण कर बाबा का आशीर्वाद लिया साथ ही निशुल्क नेत्र जांच शिविर का लाभ लिया इस शिविर में लगभाग 310 लोगों ने अपनी आंखों की निशुल्क जांच कराई !
इस कैंप के आयोजक डॉ. मनजीत राव ने बताया की शिविर में जगदंबा आई हॉस्पिटल भिवाड़ी की टीम द्वारा सभी लोगों की निशुल्क जांच की गई इस दौरन आई विशेषज्ञ मौजुद रहे!
यह शिविर लायंस क्लब भिवाड़ी के सानिध्य में आयोजित हुआ इस दौरन लायंस क्लब के अध्यक्ष मृत्युंजय पांडे ,सचिव संजय सैनी ,कोषाध्यक्ष संजीव राजपूत ,सावित्री गौतम जी और साथ ही समस्त क्षेत्रवासी एवं ग्रामवासी मौजुद रहे!
और सभी ग्राम वासियों द्वारा शिविर के संयोजक और पूरी टीम को इस पुनीत कार्य के लिए धन्यवाद दिया गया इस से हमारे क्षेत्र के लोगों को आँखों की मुफ्त और उचित सलाह मिली है। हम भविष्य में भी ऐसे सहयोग की अपेक्षा करते हैं।

Subscribe to my channel


