उत्तर प्रदेशप्रयागराजब्रेकिंग न्यूज़
प्रयागराज में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा का संगठन विस्तार, वासुदेव शुक्ला बने युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष

राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R.A.M) ने संगठन विस्तार और युवा शक्ति को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेशभर में नई नियुक्तियों की घोषणा की है। इसी क्रम में वासुदेव शुक्ला को प्रयागराज यमुनापार का जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा नियुक्त किया गया है।
संगठन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यह जिम्मेदारी वासुदेव शुक्ला को संगठन के प्रति उनकी सक्रियता, समाजसेवा, युवाओं के हितों के प्रति समर्पण और संगठनात्मक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए सौंपी गई है।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा वासुदेव शुक्ला ने राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, युवाओं को संगठित करने तथा समाजहित और राष्ट्रहित के कार्यों को मजबूती से आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और सहभागिता से संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा तथा आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए वासुदेव शुक्ला को शुभकामनाएं दीं। साथ ही विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा प्रयागराज यमुनापार में संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।

Subscribe to my channel


