उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

बस्ती के निजी अस्पताल पर बीमा क्लेम में कथित गड़बड़ी के आरोप, जांच की उठी मांग

बस्ती से उज्ज्वल सिंह

बस्ती। जनपद के SATYA MULTI SPECIALITY HOSPITAL को लेकर एक कथित शिकायत सामने आने के बाद स्वास्थ्य और बीमा क्षेत्र में हलचल मच गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अस्पताल में कुछ मरीजों के नाम पर बीमा कार्ड का इस्तेमाल कर इलाज के बिल पास कराए गए, जबकि संबंधित लोगों को इसकी जानकारी तक नहीं थी।

मामले से जुड़ी एक ईमेल शिकायत में दावा किया गया है कि अस्पताल के कुछ मेडिकल रिकॉर्ड में समान विवरण पाए गए हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार, कई मरीजों की फाइलों में BP, Pulse, Temperature, SpO2 सहित मेडिकल हिस्ट्री और बीमारी का विवरण लगभग एक जैसा दर्ज किया गया है, जिसे लेकर रिकॉर्ड में कथित हेरफेर की आशंका जताई गई है।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि कुछ दस्तावेजों में हस्ताक्षरों के दुरुपयोग और अलग-अलग लिखावट जैसी अनियमितताएं सामने आई हैं। ईमेल में अस्पताल प्रबंधन तथा कुछ डॉक्टरों की भूमिका पर सवाल उठाए गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, शिकायत में मामले की जांच कराने और संबंधित अभिलेखों की जांच की मांग की गई है। वहीं, शिकायतकर्ता ने बीमा कंपनी को आर्थिक नुकसान पहुंचाने का भी आरोप लगाया है।

हालांकि, इस पूरे मामले में अभी तक किसी सरकारी एजेंसी या पुलिस द्वारा आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से भी खबर लिखे जाने तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया था।

फिलहाल, मामले की सत्यता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button