उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़संतकबीर नगर

धनघटा विधानसभा क्षेत्र में बिजली कटौती को लेकर भाजपा नेता नीलमणि ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो चीफ राणा प्रताप राय

 

  संतकबीरनगर

धनघटा विधानसभा क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती की समस्या को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नीलमणि और उनके सहयोगि सभासद डॉ. राजू चौहान, मो० हारून, कृष्ण मुरारी, सोहन चौधरी, पिंटू चौधरी, रामानन्द साहनी, सोमनाथ चौहान एवं विजय चौधरी के साथ जिला अधिकारी से मुलाकात कर क्षेत्र की गंभीर विद्युत समस्या से अवगत कराया तथा डीएम को एक ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने नगर पंचायत क्षेत्र में हो रही अनियमित विद्युत आपूर्ति, बार-बार बिजली कटौती तथा इससे आमजन को हो रही परेशानियों को प्रमुखता से उठाते हुए समस्या के शीघ्र समाधान की मांग किया।

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने कहा कि लगातार बिजली संकट के कारण आम नागरिकों, व्यापारियों एवं विद्यार्थियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

जिला अधिकारी को ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराते हुए नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की गई

। जिलाधिकारी ने समस्या के समाधान हेतु जल्द आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

Rana Pratap Rai

Beuro Chief Sant kabir nagar

Rana Pratap Rai

Beuro Chief Sant kabir nagar

Related Articles

Back to top button