उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़शिक्षास्वास्थ्य

बलरामपुर में योग शिविर का आयोजन, 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने किया योग अभ्यास

वेदान्त सिंह की रिपोर्ट

 

बलरामपुर। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के काउंटडाउन कार्यक्रम के 33वें दिन महाराजा पटेश्वरी प्रसाद इंटर कॉलेज, बलरामपुर में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन इंटरनेशनल नेचुरोपैथी ऑर्गनाइजेशन, इंडियन योगा एसोसिएशन, इंडियन योगा फेडरेशन, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हॉलिस्टिक हेल्थ एवं योग स्पोर्ट फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

योग शिविर में योग गुरु डॉ. वीरेन्द्र विक्रम सिंह, अवकाश प्राप्त अधिकारी भारतीय स्टेट बैंक द्वारा छात्र-छात्राओं को योगा प्रोटोकॉल के तहत विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम की शुरुआत यौगिक सूक्ष्म क्रियाओं से हुई, जिसके बाद खड़े होकर किए जाने वाले योगासनों में ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, पादहस्तासन एवं अर्ध चक्रासन का अभ्यास कराया गया।

इसके बाद बैठकर किए जाने वाले आसनों में भद्रासन, वज्रासन, अर्ध उष्ट्रासन, पूर्ण उष्ट्रासन, शशांकासन एवं वक्रासन का अभ्यास कराया गया। साथ ही कपालभाति, अनुलोम-विलोम, शीतली एवं भ्रामरी प्राणायाम का भी अभ्यास कराया गया।

इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्या श्रीमती गीता गौतम ने योग के महत्व एवं उससे होने वाले शारीरिक और मानसिक लाभों की जानकारी छात्र-छात्राओं को दी। उन्होंने कहा कि नियमित योग अभ्यास से स्वस्थ जीवन के साथ मानसिक एकाग्रता भी बढ़ती है।

योग शिविर में शिक्षक सुरेश यादव सहित कॉलेज की शिक्षिकाओं एवं अन्य स्टाफ ने भी सहभागिता की। शिविर में 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button