किच्छा विधानसभा क्षेत्र में ₹35.64 लाख की लागत से विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों का लोकार्पण, विधायक बोले “विकास की जिम्मेदारी मेरी, क्षेत्र की हर सड़क बनेगी”
Inauguration of various road construction works at a cost of ₹35.64 lakh in Kichha assembly constituency, MLA said “Responsibility of development is mine, every road in the area will be built”

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल
किच्छा…विधानसभा क्षेत्र किच्छा के ग्राम आनंदपुर एवं ग्राम गौरीकला में विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया। इन विकास कार्यों की कुल लागत लगभग ₹35.64 लाख है। सड़क निर्माण कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा तथा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
विधायक तिलकराज बेहड़ के पूर्व के प्रयासों से मंडी समिति योजना के तहत ग्राम आनंदपुर में निर्मित कराई गई 250 मीटर सीसी सड़क का लोकार्पण किया गया, जिसकी लागत ₹21.79 लाख है। इसके अतिरिक्त ग्राम आनंदपुर में 50 मीटर अन्य सड़क निर्माण कार्य का भी लोकार्पण किया गया, जिसकी लागत ₹2.50 लाख है।

विधायक निधि से ग्राम आनंदपुर के नारायण करौली में सीसी रोड निर्माण कार्य ₹2.52 लाख की लागत से तथा ग्राम गौरीकला में हरदयानंद के घर से पुलिया तक तथा मंदिर मोड़ से भगवान दास के घर तक सड़क निर्माण कार्य भी विधायक निधि से कराया जा रहा है, जिसकी कुल लागत ₹8.83 लाख है। इस अवसर पर विधायक तिलकराज बेहड़ ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने वर्षों तक मूलभूत सुविधाओं की कमी झेली है, लेकिन अब लगातार विकास कार्यों के माध्यम से गांवों की तस्वीर बदलने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बड़ी सड़कों से लेकर छोटी गलियों तक निर्माण कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं और जो सड़कें वर्षों से उपेक्षित थीं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत कराया गया है।

उन्होंने कहा कि विकास कार्य किसी एक गांव या एक वर्ग के लिए नहीं, बल्कि पूरे विधानसभा क्षेत्र के लिए समान रूप से किए जा रहे हैं। जहां-जहां बजट उपलब्ध हो रहा है, वहां चरणबद्ध तरीके से सड़क निर्माण, गलियों का निर्माण एवं अन्य जनहित के कार्य कराए जा रहे हैं। विधायक बेहड़ ने कहा कि कई योजनाओं में अलग-अलग विभागों से स्वीकृति लेनी पड़ती है, जिसके कारण प्रक्रिया में समय लगता है, लेकिन जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास जारी हैं। विधायक बेहड़ ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल घोषणा करना नहीं, बल्कि धरातल पर स्थायी और गुणवत्तापूर्ण विकास कार्य कराना है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जो सड़कें और क्षेत्र अभी शेष हैं, वहां भी शीघ्र विकास कार्य शुरू कराए जाएंगे। उन्होंने क्षेत्रवासियों से विश्वास बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है और किसी भी क्षेत्र की उपेक्षा नहीं होने दी जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों ने विधायक का जोरदार स्वागत करते हुए विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य प्रेम आर्य, गुरदास कालड़ा, किन्नू शुक्ला, राजेंद्र प्रताप सिंह, नारायण गुड्डू, प्रधान कुंवर पाल, अनिल कुमार, पूजा कुशवाहा, पूनम यादव, पवन पाठक, राम प्रकाश, महापुरुष, विपिन सिंह, हरेंद्र कुमार, राजेश यादव, राजकुमार पांडे, जीतेन्द्र पांडेय, हरिओम चौहान,ओम प्रकाश चौबे, सकूर अली, रामबृक्ष, लालजी वर्मा, नेमू नेता, चंचल, नगीना प्रसाद, रामासरे, सूरज पाल सागर, त्रिलोक चन्द, शेरबहादुर, भगवान सिंह, सुनील, मनोज, महेश, हृदयानंद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel


