उत्तराखंडब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिरूद्रपुर

पेट्रोल डीजल और अन्य जरूरी सामानों की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा,केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए किया पुतला दहन 

Congress workers expressed their anger over the continuously rising prices of petrol, diesel and other essential commodities; they burnt an effigy while protesting strongly against the Central Government.

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल

रूद्रपुर। पेट्रोल डीजल और अन्य जरूरी सामानों की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा रविवार को सड़कों पर फूट पड़ा। भगत सिंह चौक पर सैकड़ों की संख्या में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा एवं महानगर अध्यक्ष ममता रानी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए महंगाई पर नियंत्रण की मांग उठाई।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि लगातार बढ़ रही महंगाई से आम आदमी का जीवन प्रभावित हो गया है। पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि के कारण खाद्य पदार्थों समेत रोजमर्रा की हर वस्तु महंगी होती जा रही है, जिससे गरीब एवं मध्यम वर्ग पर सबसे अधिक बोझ पड़ रहा है।

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि जनता लगातार बढ़ती कीमतों से परेशान है लेकिन सरकार को आम लोगों की समस्याओं की कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया गया तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगी।

जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि देश में बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के कारण आम जनता की आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी।

महानगर अध्यक्ष ममता रानी ने कहा कि घरेलू महिलाओं का बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है। रसोई गैस, खाद्य तेल और दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे घर चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने सरकार से तत्काल राहत देने की मांग की।

प्रदर्शन में योगेश चौहान, संदीप चीमा, गोपाल भसीन, ब्लॉक अध्यक्ष पवन बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य सुखदेव हालदार, संजय ठुकराल, प्रगट सिंह संधू, गुरविंदर सिंह, सुखवंत सिंह विर्क, खेम सिंह कोटिया, ललित बिष्ट, पूर्व पार्षद बबलू सागर, नवीन खेतवाल, इंद्र रौतेला, आनंद शर्मा, सतनाम सिंह मक्कड़, शिवकुमार, मानस बैरागी, गोपेश तिवारी, दिनेश कोली, रामसेवक कोली, आशीष श्रीवास्तव, हरभजन सिंह भट्टी, गब्बर कोली, दानवीर कोली, जमुना प्रसाद, अयान खान, आजम खान, पूर्व पार्षद अबरार, अमित हालदार, सुनील चुग, केरू मंडल, राजू गुप्ता, राजकुमार भुसरी, उमा सरकार, पार्षद इंद्रजीत सिंह, नरेश सागर, पूर्व पार्षद मोहन कुमार, जयदेव मिस्त्री, गौरव गिरी पार्षद, शुभम दास पार्षद, सोहेल खान, रिजवान लाल पार्षद, नरेश राय, आबिद हुसैन, प्रकाश राम आर्य, हनी ग्रोवर, कमल चुग, रिक्की गुप्ता, इरशाद अहमद पार्षद, खेमानंद रस्तोगी, सूरजपाल, बबलू रस्तोगी, छोटेलाल रस्तोगी, अशोक रस्तोगी, सुरेश रस्तोगी, राजेश रस्तोगी, छत्रपाल, उमेश रस्तोगी, सतीश कुमार, जोमी चंदा, आकाश भुसरी, संजीव राठौड़, नंदकिशोर, राजू साईं, आकाश बाटला, चंद्र चुग, अशोक यादव, रमन विश्वास, रामलाल साहू, नंदलाल, आसित वाला, मनोज गंगवार, कीरत सिंह, विकास मलिक, गौरव दीक्षित, सुरेश यादव, राजेश सिंह पूर्व पार्षद, मनीष गंगवार, विशाल वर्मा, आकाश गंगवार, वीरेंद्र कुमार, शिवम गंगवार, कर्मवीर सिंह, सचिन वर्मा, बॉबी यादव, मंटू वाधवा, ज्योति टम्टा, कुंदन टम्टा, राजेश कुमार पूर्व पार्षद, आशीष सरकार, सूरज मिस्त्री, प्रकाश शर्मा पूर्व पार्षद, रामकुमार गुप्ता, बाबू विश्वास, बाबू विश्वकर्मा, सतीश कोली, अमित कोली, विकास मल्लिक पूर्व पार्षद, सतनाम सिंह, राजन गुप्ता, कमल सैनी, केशव कोली, ललित सक्सेना, राजेश सक्सेना, आदेश गंगवार, नेतराम दिवाकर, प्रेम मौर्य, रणजीत तिवारी, महेश कोली, प्रकाश, सूरज ग्रोवर, राधेश्याम बंसल, सुखदेव सिंह, तारा सिंह, फरीद खान, अयान रजा, जाकिर रजा, संजय प्रताप, अवध कुमार, एसएन वर्मा, सुरेंद्र देवड़ा, विजय शर्मा, संजीत राणा, विनोद जायसवाल, अजीत जायसवाल, सुशील मंडल पार्षद, आदेश गंगवार, राजेश सक्सेना, राम भरोसे सैनी, अशोक रस्तोगी, रजत शर्मा, मनीष ठुकराल, अनिकेत तनेजा, पाला सिंह, रोहित चौहान, अशोक राय ब्लॉक अध्यक्ष ग्रामीण, जीत सिंह चाचू, इंद्रजीत सिंह, दिल रंजन, नंदकिशोर पांडे, शत्रुघ्न, नरेंद्र सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button