उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़शिक्षास्वास्थ्य
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस काउंटडाउन के 35वें दिन भगवती आदर्श विद्यालय में योग शिविर आयोजित

वेदान्त सिंह की रिपोर्ट
बलरामपुर। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के काउंटडाउन कार्यक्रम के 35वें दिन भगवती आदर्श विद्यालय इंटर कॉलेज, भगवतीगंज, बलरामपुर में एक भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम इंटरनेशनल नेचुरोपैथी ऑर्गनाइजेशन, इंडियन योगा एसोसिएशन, इंडियन योगा फेडरेशन एवं नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हॉलिस्टिक हेल्थ के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।
योग शिविर में योग गुरु डॉ. वीरेन्द्र विक्रम सिंह, अवकाश प्राप्त अधिकारी भारतीय स्टेट बैंक द्वारा योगा प्रोटोकॉल के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को विभिन्न योगाभ्यास कराए गए। कार्यक्रम की शुरुआत यौगिक सूक्ष्म क्रियाओं से हुई, जिसके बाद खड़े होकर किए जाने वाले योगासनों में ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, पादहस्तासन एवं अर्धचक्रासन का अभ्यास कराया गया।
इसके पश्चात बैठकर किए जाने वाले आसनों में भद्रासन, वज्रासन, अर्ध उष्ट्रासन, पूर्ण उष्ट्रासन, शशांकासन एवं वक्रासन का अभ्यास कराया गया। साथ ही कपालभाति, अनुलोम-विलोम, शीतली एवं भ्रामरी प्राणायाम का भी अभ्यास कराया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती विनीता वर्मा ने छात्र-छात्राओं को योग के महत्व एवं उससे होने वाले शारीरिक और मानसिक लाभों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ जीवन का आधार है और इसे दैनिक जीवन में अपनाना चाहिए।
योग शिविर में शिक्षक श्री अजय बिहारी लाल चौधरी, भगवती प्रसाद शुक्ला, राकेश कुमार श्रीवास्तव, देवेंद्र नाथ शुक्ला, उमेश कुमार सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। शिविर में विद्यालय के 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
अंत में शांति पाठ के साथ योग शिविर एवं समापन समारोह संपन्न हुआ।

Subscribe to my channel


