उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़शिक्षास्वास्थ्य
सुंदर दास राम लाल इंटर कॉलेज में योग शिविर आयोजित
12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस काउंटडाउन कार्यक्रम के 37वें दिन 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने किया योगाभ्यास

वेदान्त सिंह की रिपोर्ट
बलरामपुर। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के काउंटडाउन कार्यक्रम के 37वें दिन सुंदर दास राम लाल इंटर कॉलेज, बलरामपुर में एक विशाल योग शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम इंटरनेशनल नेचुरोपैथी ऑर्गनाइजेशन, इंडियन योगा एसोसिएशन, इंडियन योगा फेडरेशन एवं नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हॉलिस्टिक हेल्थ के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।
योग शिविर में वरिष्ठ योग गुरु डॉ. वीरेन्द्र विक्रम सिंह, अवकाश प्राप्त अधिकारी भारतीय स्टेट बैंक द्वारा योगा प्रोटोकॉल के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को विभिन्न योगाभ्यास कराए गए। कार्यक्रम की शुरुआत यौगिक सूक्ष्म क्रियाओं से हुई, जिसके बाद खड़े होकर किए जाने वाले आसनों में ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, पादहस्तासन एवं अर्धचक्रासन का अभ्यास कराया गया।
इसके पश्चात बैठकर किए जाने वाले आसनों में भद्रासन, वज्रासन, अर्ध उष्ट्रासन, पूर्ण उष्ट्रासन, शशांकासन एवं वक्रासन आदि का अभ्यास कराया गया। साथ ही कपालभाति, अनुलोम-विलोम, शीतली एवं भ्रामरी प्राणायाम का भी प्रशिक्षण दिया गया।
इस योग शिविर में कॉलेज के प्राचार्य श्री एन. एन. मिश्रा का विशेष योगदान रहा। उन्होंने छात्र-छात्राओं को योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की विस्तृत जानकारी दी तथा नियमित योग को जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में उपप्रधानाचार्य लोकेश श्रीवास्तव, शिक्षक शिव पूजन तिवारी, प्रभास मणि पाण्डेय, टी. पी. तिवारी, नीतू सिंह, राधा शुक्ला एवं अखिलेश मिश्रा सहित अन्य शिक्षकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
योग शिविर में कॉलेज के 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में शांति पाठ के साथ योग शिविर का समापन किया गया।

Subscribe to my channel


