बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
IFWJ ने करना राम मांजू को सौंपा बालोतरा जिला अध्यक्ष का दायित्व

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा। इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स Indian Federation of Working Journalists (IFWJ) द्वारा करना राम मांजू को बालोतरा जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नियुक्ति के बाद पत्रकार जगत में खुशी का माहौल है और उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।
करना राम मांजू ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए संगठन के प्रदेश नेतृत्व, जोधपुर संभाग नेतृत्व तथा वरिष्ठ पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक पद नहीं, बल्कि पत्रकारों की आवाज को मजबूती देने, निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने तथा पत्रकार साथियों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा करने की बड़ी जिम्मेदारी है।
उन्होंने विश्वास दिलाया कि संगठन की गरिमा, एकता और मजबूती को बनाए रखते हुए पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। साथ ही कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और समाज की आवाज को निष्पक्षता व मजबूती के साथ जन-जन तक पहुंचाना सभी पत्रकारों का कर्तव्य है।
करना राम मांजू ने कहा कि बालोतरा जिले के सभी पत्रकार साथियों को साथ लेकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने, पत्रकार हितों की रक्षा करने तथा युवा पत्रकारों को मजबूत मंच देने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर उन्होंने सभी वरिष्ठजनों, मित्रों, शुभचिंतकों एवं पत्रकार साथियों से सहयोग और आशीर्वाद बनाए रखने की अपील की।

Subscribe to my channel


