उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़शिक्षास्वास्थ्य

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के काउंटडाउन के 41वें दिन विशाल योग शिविर का आयोजन

सिटी मानटेश्वरी इंटर कॉलेज बलरामपुर में 800 से अधिक छात्र-छात्राओं ने किया योगाभ्यास,डॉ. वीरेंद्र विक्रम सिंह के नेतृत्व में हुआ कार्यक्रम

वेदान्त सिंह की रिपोर्ट

 

बलरामपुर। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के काउंटडाउन कार्यक्रम के 41वें दिन सिटी मानटेश्वरी इंटर कॉलेज, बलरामपुर में एक भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन इंडियन योग एसोसिएशन उत्तर प्रदेश चैप्टर के अध्यक्ष (पूर्वी जोन) डॉ. नवीन सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। शिविर में वरिष्ठ योग गुरु डॉ. वीरेन्द्र विक्रम सिंह, अवकाश प्राप्त अधिकारी भारतीय स्टेट बैंक द्वारा छात्र-छात्राओं को योग प्रोटोकॉल के अंतर्गत विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया।

योग शिविर की शुरुआत यौगिक सूक्ष्म क्रियाओं से हुई। इसके पश्चात खड़े होकर किए जाने वाले योगासनों में ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, पादहस्तासन एवं अर्धचक्रासन का अभ्यास कराया गया। वहीं बैठकर किए जाने वाले आसनों में भद्रासन, वज्रासन, अर्ध उष्ट्रासन, पूर्ण उष्ट्रासन, शशांकासन एवं वक्रासन आदि का अभ्यास कराया गया। साथ ही कपालभाति, अनुलोम-विलोम, शीतली एवं भ्रामरी प्राणायाम का भी अभ्यास कराया गया।

इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य श्री के. पी. यादव का विशेष योगदान रहा। उन्होंने छात्र-छात्राओं को योग के शारीरिक एवं मानसिक लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की तथा नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया।

योग शिविर में कॉलेज के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में 800 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में शांति पाठ के साथ योग शिविर का समापन किया गया।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button