बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
जैरला रोड की खस्ताहाल मुख्य सड़क दे रही हादसों को न्योता प्रशासन से जल्द सुधार की मांग

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा की मुख्य सड़क जो विभिन्न आवासीय कॉलोनी के साथ रीको के प्रथम द्वितीय तृतीय एवं चतुर्थ चरण को जोड़ने वाली जेरला रोड की हालत इन दिनों बेहद खराब हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे और टूटी हुई सतह के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर रात के समय दुर्घटना का खतरा और अधिक बढ़ जाता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार छोटे-बड़े हादसे हो चुके हैं, लेकिन अभी तक प्रशासन की ओर से सड़क मरम्मत को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे वाहन चालकों को सड़क का अंदाजा नहीं लग पाता।
ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जेरला रोड की तत्काल मरम्मत करवाई जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।
न्यू क्लॉथ मार्केट के व्यवसायी अरविंद सालेचा ने बताया कि यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।क्षेत्र के नागरिकों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से अपील की है कि सड़क की स्थिति का जल्द निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही की जाए, जिससे आमजन को राहत मिल सके।
जेरला रोड के मुख्य सड़क मार्ग के बीचों-बीच हाल में दो माह पूर्व नाली पर सड़क निर्माण का कार्य पूरा किया गया था लेकिन दो माह के अंदर अंदर यह निर्माण कार्य पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है अतः प्रशासन से निवेदन करते हैं कि उपरोक्त कार्य किस ठेकेदार के द्वारा किया गया था उसका संज्ञान लेकर पुनर्निर्माण किया जाए।

Subscribe to my channel


