देशधर्मबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में जारी होगा 75 रु का सिक्का

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
भारत सरकार सोमनाथ पर महमूद गजनवी द्वारा वर्ष 1026 किए गए पहले आक्रमण के हजार वर्षों की गहरी आस्था और सभ्यता के गौरव के उपलक्ष्य में “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” मना रही है
उल्लेखनीय है कि 11 मई 1951 को मंदिर की पुनः प्राणप्रतिष्ठा हुई थी, जिसकी 75वीं वर्षगांठ 11 मई 2026 को पूर्ण हो रही है।
75 वर्ष पूर्व तत्कालीन गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल के संकल्प और भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की उपस्थिति में आक्रांताओं द्वारा ध्वस्त किए गए मंदिर का भव्य पुनर्निर्माण किया गया था। स्वतंत्र भारत में सोमनाथ मंदिर की पुनः प्राणप्रतिष्ठा भारतीय सांस्कृतिक गौरव और आत्मसम्मान की पुनर्स्थापना का ऐतिहासिक प्रतीक मानी जाती है।
इस विशेष अवसर पर भारत सरकार द्वारा 40 ग्राम शुद्ध चांदी से निर्मित ₹75 मूल्यवर्ग का एक विशेष स्मारक सिक्का जारी किया जाएगा। प्रसिद्ध मुद्राशास्त्री बीकानेर के सुधीर लुणावत के अनुसार, सिक्के के एक और मध्य भाग में सोमनाथ मंदिर की आकृति अंकित होगी। जिसके ऊपरी परिधि पर हिंदी में तथा निचली परिधि में अंग्रेजी में भारत की अटूट आस्था और आध्यात्म के 1000 वर्षों का उत्सव
लिखा रहेगा एवं मंदिर के ठीक नीचे वर्ष “2026” अंकित किया जाएगा।
सिक्के के दूसरी तरफ अशोक स्तंभ के नीचे रुपये के प्रतीक चिन्ह के साथ “75” मूल्यवर्ग अंकित रहेगा। इसके दाईं और बाईं ओर क्रमशः हिंदी तथा अंग्रेजी में भारत लिखा होगा। यह विशेष स्मारक सिक्का भारत सरकार टकसाल कोलकाता द्वारा ढाला जाएगा।
सुधीर के अनुसार अनावरण के पश्चात यह स्मारक सिक्का भारत सरकार टकसाल कोलकाता की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जायेगा

Subscribe to my channel


