उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़मौसमस्वास्थ्य

बस्ती में भीषण गर्मी और लू को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम के निर्देश जारी

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 06 मई 2026। जनपद में तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंचने के कारण भीषण गर्मी, गर्म हवाओं और लू का प्रकोप बढ़ गया है। इसे देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी संबंधित विभागों को अलर्ट कर दिया गया है। अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान ने आमजन से सावधानी बरतने और स्वास्थ्य सुरक्षा उपाय अपनाने की अपील की है।

उन्होंने बताया कि गर्मी से बचाव के लिए घरों की खिड़कियों को एल्यूमिनियम पन्नी, गत्ते या रिफ्लेक्टर सामग्री से ढकें, ताकि बाहर की गर्म हवा अंदर न आए। दोपहर में जिन खिड़कियों और दरवाजों से तेज गर्म हवा आती है, वहां काले पर्दे लगाने चाहिए।

लोगों को दी गई ये जरूरी सलाह

प्रशासन ने लोगों से स्थानीय मौसम पूर्वानुमान सुनने और तापमान में बदलाव को लेकर सतर्क रहने को कहा है। बच्चों और पालतू जानवरों को कभी भी बंद वाहन में अकेला न छोड़ें। जहां तक संभव हो दोपहर के समय घर में रहें और धूप से बचें।

साथ ही हल्का, संतुलित और ताजा भोजन करें। बासी भोजन और मादक पदार्थों से दूरी बनाए रखें। घर से बाहर निकलते समय सिर और शरीर को कपड़े, टोपी या छतरी से ढकें।

इन पेय पदार्थों का करें सेवन

गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए लस्सी, छाछ, मट्ठा, बेल का शर्बत, नमक-चीनी का घोल, नींबू पानी और आम का पना पीने की सलाह दी गई है।

इन लोगों को ज्यादा खतरा

प्रशासन के अनुसार छोटे बच्चे, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं, मजदूर, खिलाड़ी, मोटापे से ग्रस्त व्यक्ति, हृदय रोगी, मधुमेह रोगी और पुरानी बीमारियों से पीड़ित लोगों को लू से अधिक खतरा है।

लू लगने के मुख्य लक्षण

गर्म और लाल त्वचा

पसीना न आना

तेज नाड़ी

सांस तेज चलना

चक्कर आना

सिरदर्द

मिचली

कमजोरी

भ्रम की स्थिति

पेशाब कम होना

ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

दोपहर 11 बजे से शाम 4 बजे तक बाहर न निकलें

प्रशासन ने कहा है कि अनावश्यक रूप से सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक घर से बाहर न निकलें। हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें और पर्याप्त पानी पीते रहें।

आपदा सहायता के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क

एम्बुलेंस: 108

पुलिस: 112

राहत आयुक्त कार्यालय: 1070

जिला इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर बस्ती: 1077

प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि गर्मी और लू के दौरान सतर्क रहें तथा जरूरत पड़ने पर तुरंत सहायता लें।

 

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button