उत्तराखंडतमिलनाडुतेलंगानादिल्लीब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिरूद्रपुरहरिद्वारहैदराबाद

असम, पुंडुचेरी, पश्चिम बंगाल मे भाजपा की ऐतिहासिक जीत का विधायक शिव अरोरा अपने कार्यालय पर कार्यकताओं संग आतिशबाजी,मिष्ठान खिलाकर मनाया जश्नन,विधायक बोले पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्मा नेतृत्व का परिणाम, टीएमसी के अराजकता गुंडाराज का हुआ अंत,रुद्रपुर मे भी छाई बंगाल की झालमुड़ी, विधायक कार्यालय पर समर्थकों ने जमकर खायी झालमुड़ी

MLA Shiv Arora celebrated the BJP's historic victory in Assam, Puducherry, and West Bengal with his party workers at his office, bursting firecrackers and distributing sweets. The MLA said the BJP's victory in West Bengal was a result of Prime Minister Narendra Modi's charismatic leadership and the end of the TMC's lawlessness and hooliganism. Bengal's Jhalmuri was also popular in Rudrapur, and supporters ate Jhalmuri in large quantities at the MLA's office.

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल

रुद्रपुर। पांच राज्यों के 4 मई को आये परिणाम मे जहाँ पुडुचेरी असम व बहुचर्चित पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सुनामी नजर आयी।तो वही तीनो राज्यों मे भारतीय जनता पार्टी एनडीए गठबंधन की ऐतिहासिक विजय पर रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा के कार्यालय पर विधायक के नेतृत्व कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा जहां उन्होंने इस ऐतिहासिक जीत पर मिष्ठान वितरण किया वह जमकर आतिशबाजी कर ढोल नगाड़ों पर डांस कर भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय का जश्न मनाया।

इस दौरान शिव अरोरा ने कहाँ असम, पुंडुचेरी,पश्चिम बंगाल मे भारतीय जनता पार्टी की अस्मरणीय विजय ने सबित कर दिया देश की जनता का विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व के साथ है उन्होंने कहा यह विजय उन विपक्षियों के मुंह पर तमाचा है जो देश में तुष्टिकरण राजनीति में विश्वास रखते हैं वहीं पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के गुंडो के तिलिस्म अराजकता को समाप्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने एक तरफा प्रचंड विजय का परचम जो लहराया है उसके लिए बंगाल के लाखों कार्यकर्ता का अथक परिश्रम व मेहनत का परिणाम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और भाजपा के बूथ अध्यक्ष से लेकर संगठन के एक-एक कार्यकर्ता की मेहनत का परिणाम है जो बंगाल में गुंडाराज और आए दिन लोगों सरेआम मर जाना इस प्रकार की घटनाएं सुर्खियों में रहते थे अब उसपर अंकुश लगेगा,तो वही इस बार बंगाल का हिंदू जाग उठा है उसने प्रचंड बहुमत से भारतीय जनता पार्टी को विजय दिलाई है जो बताता है कि टीएमसी और वह उनकी जिहादी मानसिकता के गुंडो की अराजकता से बंगाल त्राहि त्राहि कर चुका था तो वहीं शांतिपूर्ण हुए मतदान व ऐतिहासिक मतदान जो अपने आप में रिकॉर्ड दर्ज हुआ यह बताता है कि भारतीय जनता पार्टी का स्वर्ण युग की शुरुआत से बंगाल की शांति बंगाल के विकास अब बंगाल में गुंडाराज को समाप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

निश्चित रूप से विधायक शिव अरोरा ने कहा यह जीत कई माइनो में विशेष है इसमें असम में हमने तीसरी बार सरकार बनाने का कार्य किया पुंडुचेरी में भी भाजपा गठबंधन दोबारा से जीता तो वहीं पश्चिम बंगाल में आजादी के बाद से पहली बार भारतीय जनता पार्टी का मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल में बनने जा रहा है यह करोड़ो कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का विषय है वहीं भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य श्याम प्रसाद मुखर्जी ने जिस पश्चिम बंगाल की कल्पना की थी और उनके अथक प्रयास व परिश्रम के कारण पश्चिम बंगाल राज्य मिला था, उनके सपनों और आदर्शों का पश्चिम बंगाल बनाने का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल मे बनने वाली भारतीय जनता पार्टी सरकार आने वाले समय में करेगी।

उत्तर प्रदेश की तर्ज पर पश्चिम बंगाल में भी गुंडाराज अराजकता को निस्तानाबूत करने का कार्य किया जाएगा जहां पश्चिम बंगाल का आम नागरिक स्वतंत्रता से व शांतिपूर्ण अपना जीवन व्यतीत कर पाए।

विधायक शिव अरोरा बोले तीनों राज्यों की जीत से रुद्रपुर भाजपा के कार्यकर्ताओं में भरी जोश वह उत्साह नजर है आज कार्यालय पर आए सैकड़ो की संख्या में आये कार्यकताओं आतिशबाजी मिष्ठान खिलाकर आज उनके साथ जीत का जश्न मनाया,निश्चित रूप से आने वाले उत्तराखंड राज्य के विधानसभा चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी तीसरी बार जीत का परचम लहराएगी और रुद्रपुर विधानसभा भी ऐतिहासिक मतों से हम पुनः जीत हासिल करेंगे।

पश्चिम बंगाल चुनाव में चर्चा में आई झालमुड़ी की दीवानगी रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा के कार्यालय पर भी नजर आई विधायक शिव अरोरा ने कार्यकर्ताओं संग झालमुड़ी खाकर जीत के जश्न का इजहार किया और सभी कार्यकर्ताओं ने झामुड़ी खाकर एक दूसरे को जीत की बधाई दी आपको बता दे झालमुडी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार के दौरान चर्चा में आई थी जिसका आज रुद्रपुर में भी पश्चिम बंगाल में जीत के बाद लोगों में खूब दीवानगी नजर आई। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, जिला महामंत्री तरुण दत्ता, पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, अनिल शर्मा, शालनीं बोरा, रश्मि रस्तोगी, उपेंद्र चौधरी, प्रीत ग्रोवर, जगदीश विश्वास, धीरेश गुप्ता, राजेश बजाज, के के दास, हिमांशु शुक्ला, मीना शर्मा, पुष्पा ग्रोवर, राधेश शर्मा, जीतेन्द्र संधू, गीता भरद्वाज,संदीप राव, गणेश सरकार, सतनाम सिंह, मोर सिंह, दिलीप अधिकारी संजय हलदार, इंद्रपाल चौधरी, राजीव शुक्ला, आयुष चिलाना, मनमोहन वाधवा, रोबिन विश्वास, शिवकुमार राय, अखिल विश्वास, एसपी यादव, मनोज मदान, रेनू जुनेजा, एमपी मौर्य, वेद ठुकराल, संजय हलदार, विपुल गईन, केपी राठी, सुनील सिंह, विक्की वाल्मीकि नमन चावला, अरुण दीक्षित, हरीश मित्तल, डी के गंगवार, कैलाश राठौर, राजेश कामरा, नरेश उप्रेती, राज कोली, पियूष भाटिया, विकास सागर, वीरेंद्र तिवारी, दीपक दिवाकर, मयंक कक्कड़, डंपी चोपडा, रवि दिवाकर, आदेश भरद्वाज, मनोज कर, भीमसेन गुप्ता,विष्णु सिंह, तोसीन खान, परवेज खान आदि लोग मौजूद रहें।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button