LIVE TVअपराधबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
नोखा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6.19 ग्राम एमडीएमए के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर, राजस्थान। पुलिस थाना नोखा ने “ऑपरेशन नीलकंठ” के तहत नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए (MDMA) सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 06.19 ग्राम एमडीएमए बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान भवानी पंडित (19 वर्ष) पुत्र जेठाराम पंडित निवासी वार्ड नंबर 01, राणाराव तालाब, नोखा के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
यह कार्रवाई महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज ओमप्रकाश (IPS) एवं पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कच्छावा (IPS) के निर्देश पर चलाई जा रही विशेष मुहिम “ऑपरेशन नीलकंठ” के तहत की गई। अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे से बचाना और मादक पदार्थ तस्करों पर सख्त कार्रवाई करना है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारी लाल तथा वृताधिकारी नोखा जरनेल सिंह के सुपरविजन में थाना अधिकारी अरविंद कुमार भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने द्वारका कॉलोनी नोखा क्षेत्र में कार्रवाई को अंजाम दिया।
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह एमडीएमए कहां से लेकर आया था तथा इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।
पुलिस टीम में शामिल अधिकारी
मोहनलाल उपनिरीक्षक
बाबूलाल कांस्टेबल
तेजाराम कांस्टेबल
रामेश्वरलाल कांस्टेबल
जेठूसिंह कांस्टेबल
निष्कर्ष
नोखा पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
Subscribe to my channel


