बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य

गंगाशहर सैटेलाइट चिकित्सालय में ए.सी. भेंट

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर में प्रचण्ड गर्मी को मध्य नजर रखते हुए गंगाशहर नागरिक परिषद् द्वारा गंगाशहर सैटेलाइट चिकित्सालय में प्रथम सतह के मर्दाना वार्ड को वातानुकूलित किया गया है। परिषद् की गंगाशहर इकाई के संयोजक जतनलाल दूगड़ ने बताया कि अस्पताल में बढ़ती रोगियों की संख्या के साथ ही ड्रिप आदि लगाने व उनकी मोनिटरिंग के लिए प्रथम सतह के वार्ड में पुरुष रोगियों के लिए अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। इस वार्ड में 20 बेड गंगाशहर नागरिक परिषद् द्वारा पूर्व में उपलब्ध करवाये गये थे। दूगड़ ने बताया कि गर्मी के वातावरण को देखते हुए इस वार्ड को वातानुकूलित करना आवश्यक था। बच्छराज रांका ने बताया कि इस वार्ड के वातानुकूलन हेतु परिषद् द्वारा अस्पताल अधीक्षक डॉ. मुकेश बाल्मीकि को 3 ए.सी. भेंट किए गए। इस अवसर पर परिषद् का आभार व्यक्त करते हुए डॉ. बाल्मीकि ने कहा कि इससे रोगियों को राहत मिलेगी व साथ ही चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ आदि को भी काफी सुविधा महसूस होगी व कार्य करने के लिए अनुकूल वातावरण मिलेगा।

प्रेषक

जतनलाल दूगड़

 

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button