जयपुरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
जयपुर में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया के नेतृत्व में भव्य स्वागत

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
जयपुर में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आगमन पर बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया के नेतृत्व में बीकानेर देहात भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं साफा पहनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन किया तथा संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत होगी तथा कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी।
श्याम पंचारिया ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी है और उनके नेतृत्व में भाजपा गांव-ढाणी तक और अधिक मजबूती के साथ जनसेवा का कार्य करेगी।
स्वागत कार्यक्रम में भाजपा महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, महावीर सिंह चारण, चंपा लाल गेदर, भंवर जांगिड़, विनोद गिरी, पूराराम ढाका, रामस्वरूप बिश्नोई, रेवंत सेन, मेघराज सोनी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


