बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य

बीकानेर: पी.बी.एम अस्पताल को भेंट की गई व्हीलचेयर, मरीजों को मिलेगा सहारा

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर। शहर के गंगाशहर क्षेत्र निवासी स्वर्गीय श्रीमती राजकुमारी मारु (लोक गायिका एवं शिक्षाविद, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित) की स्मृति में उनके परिवार द्वारा एक सराहनीय पहल की गई। स्व. श्रीमती मारु की धर्मपत्नी श्री मोहनलाल जी मारु की ओर से पी.बी.एम अस्पताल, बीकानेर के जनरल सर्जरी एक्स वार्ड को एक व्हीलचेयर सप्रेम भेंट की गई।

इस अवसर पर सर्जरी विभाग की यूनिट-3 के सभी डॉक्टर एवं स्टाफ मौजूद रहे। अस्पताल प्रशासन और चिकित्सकों ने इस सामाजिक सहयोग के लिए मारु परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की पहल से मरीजों को काफी सुविधा मिलेगी।

मारु परिवार ने इस अवसर पर सभी के अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की कामना करते हुए कहा कि समाज सेवा के ऐसे कार्य आगे भी जारी रहेंगे।

इस कार्यक्रम में प्रताप मारु, डॉ. हितेंद्र मारु, धर्मेंद्र मारु, दिनेश पंवार, एडवोकेट जितेंद्र मारु और मोहित पंवार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

🙏 जय सियाराम 🙏

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button